देवगुरु बृहस्पति चलने वाले हैं साधी चाल, इन राशियों का खुलेगा खुशियों का दरवाजा !

Edited By Updated: 28 Jan, 2025 02:52 PM

Guru margi 2025: कुछ राशियों के लिए किस्मत और खुशियों का दरवाजा खुलने वाला है। 119 दिन उल्टी चाल चलने के बाद इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी को मार्गी हो रहे हैं यानी सीधी चाल चलने वाले हैं। यह घटना न केवल खगोलीय दृष्टि से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru margi 2025: कुछ राशियों के लिए किस्मत और खुशियों का दरवाजा खुलने वाला है। 119 दिन उल्टी चाल चलने के बाद इस ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी को मार्गी हो रहे हैं यानी सीधी चाल चलने वाले हैं। यह घटना न केवल खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हर राशि के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश लेकर आएगी। अगर आप अपने जीवन में आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। बृहस्पति के इस परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

PunjabKesari Guru margi

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में सबसे बड़ा और शुभ ग्रह माना जाता है। इन्हें धन, समृद्धि, ज्ञान, धर्म और संतान का कारक माना जाता है। 9 अक्टूबर 2024 को बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री हो गए थे। अन्य रेट्रोग्रिड हो गए थे। वक्री अवस्था में ग्रह अपनी सामान्य ऊर्जा से विपरीत दिशा में प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण इनके शुभ फलों में कमी आ जाती है। 119 दिन बाद, 4 फरवरी 2025 को बृहस्पति मार्गी होंगे और अपनी शुभ ऊर्जा को पूर्ण रूप से प्रसारित करेंगे।"

"जब कोई ग्रह वक्री से मार्गी होता है, तो उसका प्रभाव दोगुना शक्तिशाली हो जाता है। बृहस्पति का मार्गी होना 2025 की पहली बड़ी ज्योतिषीय घटना है, जो सभी राशियों के लिए नई शुरुआत और शुभता का संकेत देती है। खासकर आर्थिक स्थिति, विदेश यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में यह परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।"

अब 4 फरवरी 2025 से देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है यह आपको सिलसिले बार बताने जा रहा हूं।

PunjabKesari Guru margi

मेष (Aries):
बृहस्पति का मार्गी होना आपके करियर और धन लाभ के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ (Taurus):
आपकी राशि में बृहस्पति का मार्गी होना आपको आत्मविश्वास और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

मिथुन (Gemini):
आपकी समस्याएं सुलझने लगेंगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ होगा।

कर्क (Cancer):
आर्थिक उन्नति और व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे। कोई रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो सकता है।

सिंह (Leo):
करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विवाह और प्रेम जीवन में शुभ समाचार आएंगे।

कन्या (Virgo):
शिक्षा और विदेश यात्रा के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला (Libra):
आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। साझेदारी में लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक (Scorpio):
स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए अवसर मिलेंगे। बृहस्पति का मार्गी होना आपके करियर और धन लाभ के लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

धनु (Sagittarius):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक है। परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे।

मकर (Capricorn):
नौकरी में उन्नति होगी। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।

कुंभ (Aquarius):
नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मीन (Pisces):
आध्यात्मिक उन्नति होगी। शिक्षा और प्रेम जीवन में प्रगति होगी। बृहस्पति का मार्गी होना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना हर किसी के लिए जीवन में नई ऊर्जा और शुभता लेकर आ रहा है। यह समय अपनी योजनाओं पर काम करने और सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठाने का है। अगर आप अपनी कुंडली में बृहस्पति के प्रभाव को लेकर कोई व्यक्तिगत सलाह चाहते हैं, तो किसी अच्छे विद्वान एस्ट्रोलॉजर से आपको कुंडली का विश्लेषण जरूर करवा लेना चाहिए।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Guru margi

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!