Guru Nanak Dev Ji's Prakash Parv: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अधिक श्रद्धालुओं को वीजा दे पाक हाई कमीशन

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 07:25 AM

guru nanak dev jis prakash parv

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के मुख्य अधिकारी जनाब साद अहमद वड़ैच से मुलाकात कर नवंबर महीने में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जाने...

अमृतसर (सर्बजीत): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के मुख्य अधिकारी जनाब साद अहमद वड़ैच से मुलाकात कर नवंबर महीने में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जाने वाले जत्थे के लिए श्रद्धालुओं को खुले दिल से वीजा देने के लिए कहा। उन्होंने हाई कमिश्न को इस संबंध में एक लिखित पत्र भी सौंपा।

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में शिरोमणि कमेटी सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, मनजीत सिंह जी.के., सचिव बलविंदर सिंह काहलावां और मैनेजर राजिंदर सिंह रूबी भी उपस्थित थे।

धामी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान सरकारों के बीच हुए समझौतों के तहत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाता है। इस यात्रा के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन द्वारा शिरोमणि कमेटी द्वारा भेजे गए लगभग 1800 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत रूप से संगठित सिख जत्थों को वीजा न मिलने और श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के बंद होने के कारण सिख संगत में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए पाकिस्तान जाने की इच्छा और अधिक बढ़ी है। इसी कारण नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के लिए 7500 से अधिक सिख श्रद्धालु अपने पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी कार्यालय में जमा करवा चुके हैं।

धामी ने पाकिस्तान हाई कमीशन से अनुरोध किया कि निर्धारित कोटे की सीमा से ऊपर उठकर शिरोमणि कमेटी द्वारा भेजे जा रहे 7500 से अधिक सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। धामी ने भारत सरकार से अपील की कि वह इस मामले को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाए और अधिक से अधिक सिख श्रद्धालुओं की पाकिस्तान यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयास करे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!