Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Aug, 2026 01:18 PM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख नाग मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त दूध, दही और पंचामृत से नाग देवता का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे...
Gwalior Nag Temple News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख नाग मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त दूध, दही और पंचामृत से नाग देवता का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। खास बात यह है कि आज सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का संयोग बना है, जिसके चलते पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।
सिंधिया वंशजों द्वारा स्थापित छत्री बाजार स्थित करीब 150 साल पुराने नाग देवता मंदिर में नाग पंचमी मेले को लेकर रात में ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। नाग देवता का विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए। सुबह होते ही मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के इस विशेष संयोग पर श्रद्धालु नाग देवता की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए दूध, दही और पंचामृत से अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
- अंकुर जैन, ग्वालियर