अयोध्या सनातन धर्म, सिख धर्म का ‘संगम स्थल’ : पुरी

Edited By Updated: 05 Mar, 2025 07:40 AM

hardeep singh puri news

नई दिल्ली (एजैंसी) : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए और ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का “संगम स्थल” बताया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (एजैंसी) : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए और ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का “संगम स्थल” बताया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या की अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें उन्होंने मंदिर शहर के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि अयोध्याधाम, सनातन धर्म और सिख धर्म की पवित्र संगम भूमि है और इसे प्रभु श्री राम और तीन सिख गुरु साहिबों का आशीर्वाद प्राप्त है। 

उनके मुताबिक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज 1510-11 में, नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी 1668 में और गुरु गोबिंद सिंह जी 1672 में अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा, “मुझे अयोध्याधाम के ब्रह्मकुंड में सरयू नदी के किनारे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।” 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!