Puri Jagannath Temple News : पुरी जगन्नाथ मंदिर में भक्तों को प्रसाद मिलने में देरी, खुंटिया सेवक को 3 महीने के लिए नहीं मिलेगी सेवा

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 10:13 AM

puri jagannath temple news

पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी यह खबर भक्तों और मंदिर प्रशासन के बीच अनुशासन को लेकर काफी चर्चा में है। ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पिछले दिनों अनुष्ठानों के पालन में भारी देरी हुई थी।

Puri Jagannath Temple News : पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी यह खबर भक्तों और मंदिर प्रशासन के बीच अनुशासन को लेकर काफी चर्चा में है। ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पिछले दिनों अनुष्ठानों के पालन में भारी देरी हुई थी। इस देरी की वजह से मंदिर की पूरी व्यवस्था चरमरा गई और भक्तों को घंटों इंतज़ार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी 'महाप्रसाद' को लेकर हुई, जो श्रद्धालुओं को समय पर नहीं मिल सका।

इस अव्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक डॉ. अरविंद पाढ़ी ने सख्त कदम उठाया है। रामकृष्ण खुंटिया को मुख्य रूप से जिम्मेदार मानते हुए 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान वे मंदिर की किसी भी सेवा या पूजा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस मामले में माधव खुंटिया और मधुसूदन खुंटिया को भी नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्हें कड़ी चेतावनी और कुछ शर्तों के साथ फिलहाल माफ कर दिया गया है।

प्रशासन की सख्ती
मंदिर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भगवान की सेवा और भक्तों की सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में दोबारा ऐसा अनुशासनहीन व्यवहार होता है, तो संबंधित सेवकों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उनके वंशानुगत अधिकारों को रद्द करना भी शामिल हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!