Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर राशि के हिसाब से पौधे लगाएं, बदलें अपनी तकदीर आज ही

Edited By Updated: 23 Jul, 2025 02:00 PM

hariyali amavasya 2025

Hariyali Amavasya 2025: भारत में हरियाली अमावस्या का त्यौहार बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है। यह अमावस्या ज्यादातर सावन के महीने में आती है, जो प्रकृति के हरे-भरे स्वरूप को दर्शाती है।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hariyali Amavasya 2025: भारत में हरियाली अमावस्या का त्यौहार बहुत ही पावन और शुभ माना जाता है। यह अमावस्या ज्यादातर सावन के महीने में आती है, जो प्रकृति के हरे-भरे स्वरूप को दर्शाती है। यह दिन न सिर्फ धरती माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का अवसर होता है बल्कि इसे जीवन में नयी ऊर्जा और सौभाग्य लाने का भी एक शुभ अवसर माना जाता है। हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाना और पेड़ों की देखभाल करना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन लगाये गए पौधे न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं बल्कि वे हमारी राशि के अनुसार हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि के व्यक्ति के लिए अलग-अलग पौधे शुभ होते हैं, जो उसकी ग्रह स्थिति को मजबूत करते हैं और नकारात्मक प्रभावों को कम करते हैं।

PunjabKesari Hariyali Amavasya 2025

कौन सा पौधा किस राशि के लिए शुभ ?

मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। तुलसी मंगल की ऊर्जा को संतुलित करती है और जीवन में शक्ति व साहस बढ़ाती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। नीम का पौधा स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है और घर के नकारात्मक प्रभावों को दूर करता है।

मिथुन राशि: मिथुन के लिए तुलसी और पुदीना दोनों शुभ हैं। यह मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए गुलाब के पौधे शुभ माने जाते हैं, जो भावनात्मक स्थिरता लाते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। अंजीर का पौधा जीवन में मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाता है।

कन्या राशि: कन्या के लिए तुलसी और गुलाब पौधे शुभ होते हैं, जो स्वास्थ्य और मानसिक शांति देते हैं।

PunjabKesari Hariyali Amavasya 2025

तुला राशि: तुला राशि के लिए पपई का पौधा घर-परिवार में सौहार्द और संतुलन लाता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए बेलपत्र और नीम के पौधे शुभ माने जाते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करते हैं।

धनु राशि:  धनु राशि के लिए आम का पौधा भाग्य को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिरता लाता है।

मकर राशि: मकर के लिए तुलसी और एलोवेरा के पौधे शुभ हैं, जो स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए तुलसी और पुदीना शुभ माने जाते हैं, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

मीन राशि: मीन राशि के लिए तुलसी और गुलाब के पौधे शुभ होते हैं, जो भावनात्मक और मानसिक शांति देते हैं।

PunjabKesari Hariyali Amavasya 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!