Hinglaj Mata Mandir: विश्व प्रसिद्ध हिन्दू ‘हिंगलाज माता मंदिर’ विश्व पर्यटन स्थल घोषित

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 07:58 AM

hinglaj mata mandir

गुरदासपुर/कवेटा (विनोद): बलूचिस्तान सरकार ने लासबेला जिले में स्थित ऐतिहासिक हिन्दू हिंगलाज माता मंदिर को विश्व पर्यटन स्थल घोषित करने का फैसला किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गुरदासपुर/कवेटा (विनोद): बलूचिस्तान सरकार ने लासबेला जिले में स्थित ऐतिहासिक हिन्दू हिंगलाज माता मंदिर को विश्व पर्यटन स्थल घोषित करने का फैसला किया। यह फैसला मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और सीनेटर दिनेश कुमार के बीच हुई बैठक में लिया गया, जिसमें उन्होंने प्रांत में अल्पसंख्यक धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल पर चर्चा की।

सीमापार सूत्रों के अनुसार हिंगलाज माता मंदिर सदियों पुराना एक आध्यात्मिक स्थल है, जो हिंदू समुदाय द्वारा विशेष रूप से बलूचिस्तान में पूजनीय है। यह हर साल देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।बलूचिस्तान सरकार ने अल्पसंख्यक धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर प्रांत की सकारात्मक छवि पेश करने के लिए यह कदम उठाया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!