Holi Bhai Dooj: होली के बाद कब मनाया जाएगा भाई दूज, 26 या 27 मार्च ?

Edited By Updated: 25 Mar, 2024 10:54 AM

holi bhai dooj

हिंदू धर्म में हर त्योहार का खास महत्व है। दिवाली और होली को बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। दोनों ही पर्व के बाद आने वाले द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holi Bhai Dooj 2024: हिंदू धर्म में हर त्योहार का खास महत्व है। दिवाली और होली को बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। दोनों ही पर्व के बाद आने वाले द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। होली के बाद आने वाले भाई दूज के पर्व को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बदले में अपनी बहन को हर परिस्थिति में उसकी रक्षा का वचन देता है। इस साल होली भाई दूज को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है। तो आइए जानते हैं, इस साल होली भाई दूज कब है और भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त।

PunjabKesari Holi Bhai Dooj

Holi bhai dooj 2024 date होली भाई दूज 2024 डेट
हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार होली 25 मार्च के दिन मनाई जाएगी।  होली के बाद भाई दूज का पर्व 27 मार्च चैत्र माह की द्वितीय तिथि को मनाया जाएगा।

PunjabKesari Holi Bhai Dooj

Holi bhai dooj 2024 auspicious time होली भाई दूज 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 26 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 27 मार्च 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर इसका समापन होगा। भाई दूज का टीका 27 मार्च को दो शुभ मुहूर्तों में किया जाएगा।

PunjabKesari Holi Bhai Dooj

होली भाई दूज पर भाई को तिलक करने के 2 शुभ मुहूर्त 
प्रथम मुहूर्त- प्रात: 10.54 से लेकर दोपहर 12.27 तक रहेगा।
दूसरा मुहूर्त- दोपहर 03.31 से लेकर शाम 05.04 तक रहेगा।

Method of doing Tilak on Holi Bhai Dooj होली भाई दूज पर तिलक करने की विधि
होली भाई दूज पर सबसे पहले अपने भाई को भोजन के लिए न्योता दें।
इसके बाद भाई का बहुत ही अच्छे से स्वागत करें और उन्हें चौकी पर बैठाएं।
चौकी पर बैठाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि भाई का मुख उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।  
अब भाई के माथे में कुमकुम का तिलक और चावल लगाएं।
भाई के हाथ में नारियल दें और सभी देवी-देवताओं से उसकी लंबी उम्र की कामना करें।
आखिर में भाई अपनी बहन को योग्यता अनुसार उपहार भेंट करें।
इसके बाद भाई को भोजन कराएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!