स्वतंत्रता दिवस पर 6.57 लाख श्रद्धालु ने किए महाकाल के दर्शन, लड्डू बिक्री ने भी रचा कमाई का नया आंकड़ा

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 12:25 PM

independence day ujjain temple updates

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 15 अगस्त को देशभर से आए 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Independence Day Ujjain temple updates : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 15 अगस्त को देशभर से आए 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या का असर मंदिर की आय पर भी देखने को मिला। मंदिर समिति के अनुसार, दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में 122.165 क्विंटल लड्डू खरीदे, जिससे मंदिर समिति को 54 लाख 69 हजार रुपये से अधिक की आय हुई।

Independence Day Ujjain temple updates

वहीं, ऑनलाइन और काउंटर से दर्शन टिकटों की बिक्री के जरिए मंदिर समिति को 1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इस तरह सिर्फ 15 अगस्त को ही श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की कुल आय 1 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक रही। स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति और प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी गई। 

श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा महाकाल के दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी यह भारी भीड़ एक बार फिर उज्जैन के धार्मिक महत्व और महाकाल मंदिर के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाती है।

Independence Day Ujjain temple updates

(विशाल ठाकुर)
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!