Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Feb, 2026 02:26 PM

Kamzor Shukra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और आकर्षण का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को प्रेम, वैवाहिक सुख, आर्थिक समृद्धि और विलासिता का आनंद मिलता है।
Kamzor Shukra: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, भौतिक सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और आकर्षण का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को प्रेम, वैवाहिक सुख, आर्थिक समृद्धि और विलासिता का आनंद मिलता है।
वहीं, ज्योतिषविदों के अनुसार यदि शुक्र कमजोर या अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को प्रेम संबंधों में अस्थिरता, बार-बार ब्रेकअप, वैवाहिक जीवन में तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कमजोर शुक्र के प्रमुख लक्षण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर निम्न संकेत दिखाई दे सकते हैं:
विवाह में देरी होना।
वैवाहिक जीवन में असंतोष या तनाव।
प्रेम संबंधों में बार-बार टूटन या ब्रेकअप।
भावनात्मक असंतुलन।
त्वचा रोग या आंखों से संबंधित समस्याएं।
चेहरे की चमक कम होना या व्यक्तित्व में आकर्षण की कमी।
संगीत, नृत्य, अभिनय या कला क्षेत्र में सफलता में बाधा।
इन लक्षणों को ज्योतिष में कमजोर शुक्र का संकेत माना जाता है।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
यदि कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है:
शुक्रवार का व्रत रखें। शुक्रवार का व्रत रखकर मां लक्ष्मी की उपासना करना लाभकारी माना जाता है।
सफेद वस्त्र धारण करें
शुक्र ग्रह का संबंध सफेद रंग से माना गया है। इस दिन सफेद कपड़े पहनना शुभ होता है।
मंत्र जाप करें
‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। नियमित जाप से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
सफेद वस्तुओं का दान
दही, चावल, मिश्री, घी या सफेद वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है।
मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कर घी का दीपक जलाएं और सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।
गौ सेवा और स्वच्छता
गाय को हरा चारा खिलाएं और घर में साफ-सफाई रखें। स्वच्छता और सुगंध शुक्र को प्रसन्न करने वाले तत्व माने गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यदि जीवन में रिश्तों में दरार, आर्थिक अस्थिरता या वैवाहिक तनाव लगातार बना हुआ है, तो कुंडली में शुक्र की स्थिति की जांच करवाना लाभकारी हो सकता है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक उपाय और संयमित जीवनशैली से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।
