Karwa Chauth 2020: शुभ मुहूर्त के साथ जानें आज रात कब होगा चन्द्र दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2020 06:49 AM

karwa chauth chandrodaya time

आज न केवल भारत बल्कि विदेशों में बसी भारतीय महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पूर्णिमा तिथि के चन्द्र दर्शन के बाद जो चौथ आती है, उसी दिन करवाचौथ का पर्व

Karwa Chauth Chandrodaya time: आज न केवल भारत बल्कि विदेशों में बसी भारतीय महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पूर्णिमा तिथि के चन्द्र दर्शन के बाद जो चौथ आती है, उसी दिन करवाचौथ का पर्व मनाए जाने का विधान है। करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी एक ही दिन मनाए जाते हैं। इस व्रत को अन्न और जल ग्रहण किए बिना रखा जाता है। सूर्योदय से व्रत का आरंभ करके रात में चन्द्रमा का दर्शन करने के बाद व्रत पूर्ण होता है। इस दिन पूरे शिव परिवार की पूजा होती है। व्रत का समापन चन्द्र देव के दर्शन और उनको अर्घ्य अर्पण करने के बाद होता है।

PunjabKesari Karwa Chauth Chandrodaya time

Chanderdev mantra: करवाचौथ पर चन्द्र देव को अर्ध्य देते समय करें इस मंत्र का जाप- सौम्यरूप महाभाग मंत्रराज द्विजोत्तम। मम पूर्वकृतं पापं औषधीश क्षमस्व में।।

Karwa Chauth Shubh Muhurat: करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:35 से आरंभ होकर रात 08:12 तक रहेगा। चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 4 नवम्बर की सुबह 03:24 बजे होगा। जो 5 नवम्बर, 2020 की सुबह 05:14 तक रहेगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त- सायं 5:34 से लेकर 6:52 तक
उत्तम मुहूर्त– सायं 4:16 से 5:38 तक

PunjabKesari Karwa Chauth Chandrodaya time

चंद्र दर्शन- रात 8:12 बजे तक

PunjabKesari Karwa Chauth Chandrodaya time

भारत के शहरों में चांद निकलने का समय
दिल्ली- 8:12
नोएडा- 8:11
मुंबई- 8 :52
जयपुर- 8 : 22
देहरादून- 8 :05
लखनऊ- 8: 00
शिमला- 8 :06
गांधीनगर- 8:42
इंदौर- 8:30
भोपाल- 8:23
अहमदाबाद- 8:45
कोलकाता- 7: 40
पटना- 7:45
प्रयागराज-8:02
कानपुर- 8:07
चंडीगढ़- 8:09
लुधियाना- 8:11
जम्मू- 8 : 11
बंगलूरू- 8: 12
गुरुग्राम- 8 : 12
असम- 7 : 19
PunjabKesari Karwa Chauth Chandrodaya time

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!