Kashi Vishwanath Temple news : काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस की नई परीक्षा, अफसर खुद कतार में लगकर करेंगे व्यवहार की जांच

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 09:22 AM

kashi vishwanath temple news

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद और यादगार बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी केवल सुरक्षा ही नहीं संभालेंगे, बल्कि वे अपनी सॉफ्ट स्किल्स के जरिए भक्तों का दिल भी...

Kashi Vishwanath Temple news : वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद और यादगार बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी केवल सुरक्षा ही नहीं संभालेंगे, बल्कि वे अपनी सॉफ्ट स्किल्स के जरिए भक्तों का दिल भी जीतेंगे। अक्सर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और जनता के बीच तालमेल की कमी देखी जाती है, जिसे दूर करने के लिए अब सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग का सहारा लिया जा रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वारों और परिसर में तैनात पुलिसकर्मी अब श्रद्धालुओं को सर या मैडम कहकर संबोधित करेंगे। वे हाथ जोड़कर भक्तों का स्वागत करेंगे, जिससे मंदिर आने वाले लोगों को आत्मीयता का अनुभव हो।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें उन्हें सिखाया गया है कि भारी भीड़ और तनाव के बीच भी धैर्य कैसे बनाए रखें और श्रद्धालुओं से मधुर भाषा में कैसे बात करें। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि पुलिस के उच्च अधिकारी स्वयं 'आम श्रद्धालु' के वेश में मंदिर पहुंचेंगे। वे कतारों में लगकर यह जांचेंगे कि तैनात पुलिसकर्मी ट्रेनिंग के अनुसार व्यवहार कर रहे हैं या नहीं।

ट्रेनिंग के बाद भी यदि कोई पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार या सख्त भाषा का प्रयोग करता पाया गया, तो कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए उन पर नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गर्भगृह के आसपास तैनात पुरुष पुलिसकर्मी पुजारी की वेशभूषा में और महिला पुलिसकर्मी सलवार-कुर्ता में नजर आ रही हैं। साथ ही, नो टच पॉलिसी लागू की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं को धक्का न लगे।

इस पहल का उद्देश्य
प्रशासन का मानना है कि वर्दी केवल अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा का भी प्रतीक है। काशी आने वाले श्रद्धालु दूर-दराज से बड़ी आस्था लेकर आते हैं। ऐसे में पुलिस का सकारात्मक व्यवहार उनके धार्मिक अनुभव को और अधिक भव्य बना देगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!