चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हैलीकॉप्टर हादसों ने चिंता बढ़ाई

Edited By Updated: 16 Jun, 2025 08:14 AM

kedarnath helicopter crash

देहरादून (प.स.): उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर हैलीकॉप्टर हादसे या हैलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून (प.स.): उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर हैलीकॉप्टर हादसे या हैलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। रविवार सुबह आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक हैलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते समय गौरीकुंड के ऊपर हादसे का शिकार हो गया। यह इस साल चारधाम यात्रा मार्ग पर हैलीकॉप्टर हादसे की पांचवीं घटना है। 

इस हादसे में हैलीकॉप्टर में सवार सभी पांच श्रद्धालुओं, एक पायलट और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के एक प्रतिनिधि समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई।  इस साल तीस अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!