Kedarnath Yatra 2026 : केदारनाथ हेलिकॉप्टर यात्रा का किराया बदला, जानें किस रूट से कितना लगेगा पैसा

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 09:22 AM

kedarnath yatra 2026

Kedarnath Yatra 2026 : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के किराए तय कर दिए हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में कुछ हेलिपैड से किराया बढ़ा है, जबकि सिरसी हेलिपैड से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kedarnath Yatra 2026 : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के किराए तय कर दिए हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में कुछ हेलिपैड से किराया बढ़ा है, जबकि सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है, क्योंकि यहां से किराया कम कर दिया गया है। हेली सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू की जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। यूकाडा ने हेली शटल सेवा के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और कुल आठ ऑपरेटर कंपनियों का चयन किया गया है। इनमें गुप्तकाशी से दो, फाटा से चार और सिरसी से दो कंपनियां हेली सेवा संचालित करेंगी।

किराए की बात करें तो गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का नया किराया 12,154 रुपये तय किया गया है। फाटा से यह किराया 9,680 रुपये रखा गया है, जबकि सिरसी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 6,086 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से किराया 290 रुपये और फाटा से 838 रुपये बढ़ा है, जबकि सिरसी से किराया 2,753 रुपये कम किया गया है। निर्धारित किराए में पांच प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं है और ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर अलग से सुविधा शुल्क भी देना होगा।

हेली कंपनियों के चयन के बाद अब टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि 10 अप्रैल से टिकट बुकिंग शुरू हो सकती है, हालांकि अंतिम तिथि अभी तय नहीं हुई है। श्रद्धालु आई.आर.सी.टी.सी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। यात्रियों को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है।

प्राधिकरण का कहना है कि हेली सेवा संचालन के दौरान सभी सुरक्षा और संचालन मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जल्द ही टिकट बुकिंग की आधिकारिक तिथि भी घोषित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!