Kharmas 2024: जानें क्या होता है खरमास, इन दिनों में क्यों नहीं किए कोई भी मांगलिक कार्य

Edited By Updated: 14 Mar, 2024 07:32 AM

kharmas 2024

हिन्दू धर्म में हर पर्व का एक अपना ही महत्व होता है। चाहे फिर वो छोटा हो या फिर बड़ा। बता दें पंचांग के अनुसार आज से खरमास की शुरुआत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kharmas 2024: हिन्दू धर्म में हर पर्व का एक अपना ही महत्व होता है। चाहे फिर वो छोटा हो या फिर बड़ा। बता दें पंचांग के अनुसार आज से खरमास की शुरुआत हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये खरमास क्या होता है। खरमास के महीने में सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दौरान कोई शुभ कार्य कर लेता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं क्या होता है खरमास। 

PunjabKesari Kharmas 2024

What is Kharmas खरमास क्या होता है
शास्त्रों के मुताबिक खरमास का खर जो संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब है गधा। मान्यताओं के अनुसार ऐसा सुनने में आता है कि ग्रहों के राजा सूर्य देव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर पूरे ब्रह्मांड की परिक्रमा कर रहे थे और उन्हें किसी भी जगह रुकने की इजाजत नहीं थी। क्योंकि अगर ये रुक जाते तो  धरती के सभी कार्य रुक जाते लेकिन कुछ समउ बाद चलते-चलते सूर्य देव के घोड़े थक गए और उन्होंने उनकी प्यास को बुझाने के लिए एक नदी के पास अपना रथ रोक दिया। 

जब सूर्य देव को अपनी गलती का अहसास हुआ कि यदि रथ रोक दिया जाए तो सारी गतिविधियां रुक जाएंगी। तब सूर्य देव ने नदी के पास दो गधों को देखा अपने साथ के गए और अपने घोड़ों को आराम करने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद गधों ने धीरे-धीरे एक महीने तक चक्कर लगाया। इस दौरान घोड़ों ने आराम कर लिया और वापिस सूर्य देव के साथ चले गए। इस वजह से हर साल एक बाद खरमास आता है। 

PunjabKesari Kharmas 2024

Do not do this work during Kharmas खरमास के दौरान न करें ये काम 

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस दौरान किसी के साथ रिश्ते की बात नहीं करनी चाहिए। 
इसके अलावा गृह प्रवेश और भूमि पूजन भी वर्जित होता है। 
इस दौरान कोई नया कार्य खोलने की भी मनाही होती है। 
जनेऊ संस्कार भी इस दौरान नहीं करना चाहिए। 

What to do during this time इस दौरान क्या करें 
खरमास के दौरान श्री हरि भगवान विष्णु जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का मन शांत और खुशहाल बन रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहती है। 
इसके अलावा इस दिन ब्राह्मण, गाय, संत आदि की सेवा करने का विशेष महत्व है। 

PunjabKesari Kharmas 2024

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!