Lingaraja temple: मंदिर के अंदर ग़ैर-हिंदू को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है लेकिन...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jan, 2022 03:14 PM

lingaraja temple

लिंगराज भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। जानकारी के अनुसार यह मंदिर 10वीं और 11वीं शताब्दी में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lingaraja temple: लिंगराज भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। जानकारी के अनुसार यह मंदिर 10वीं और 11वीं शताब्दी में बनाया गया था।

PunjabKesari Lingaraja temple

लिंगराज ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है, जहां भगवान शिव के साथ-साथ विष्णु जी की भी पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार भुवनेश्वर शहर का नाम भी लिंगराज मंदिर के नाम पर ही रखा गया है।

PunjabKesari Lingaraja temple

दरअसल शिव भगवान की पत्नी को यहां भुवनेश्वरी के नाम से जाना जाता है। लिंगराज शब्द यहां भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि लिंगराज का अर्थ है लिंगम के राजा अर्थात भगवान शिव। लिंगराज मंदिर शहर का एक मुख्य धार्मिक स्थल है।

PunjabKesari Lingaraja temple

History of Lingaraja Temple- मंदिर का निर्माण सोमवंशी राजा जजाति केसरी द्वारा करवाया गया था।

PunjabKesari Lingaraja temple

यह 55 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है, जिसकी सुंदर नक्काशी यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत मनोहरी लगती है। मंदिर का निर्माण कलिंग और उड़िया शैली में किया गया है और इसे बनाने के लिए बलुआ पत्थरों का प्रयोग  किया गया है।

PunjabKesari Lingaraja temple

मंदिर की एक खास बात यह है कि इसकी छत पर उल्टी घंटी और क्लश को स्थापित किया गया है, जो लोगों को बहुत हैरानी में डालता है।

इस मंदिर में केवल हिन्दूओं को ही जाने की इजाजत है, अन्य धर्म के लोगों का जाना निषेध है।

PunjabKesari Lingaraja temple

बाकी धर्म के लोगों के लिए बाहर एक चबूतरा बनाया गया है, जहां से मंदिर का पूरा दृश्य दिख जाता है।

लिंगराज में लोग अधिकतर सर्दियों के मौसम में ही दर्शनों के लिए आते हैं क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम सुहावना रहता है।

PunjabKesari Lingaraja temple

मंदिर के आसपास भी काफ़ी खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। हालांकि भुवनेश्वर का मौसम गर्मियों में काफी गर्म और उमस से भरा रहता है और इस मौसम में लोग यहां कम ही आते हैं।

कैसे पहुंचे- भुवनेश्वर पहुंचने के बाद आप किसी पर्सनल गाड़ी या फिर टैक्सी आदि की मदद से लिंगराज मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

PunjabKesari Lingaraja temple

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!