लव राशिफल 21 जून- कैसे बताए क्यों तुझको चाहें यारा, बता न पाएं बातें दिलों की

Edited By Updated: 21 Jun, 2025 08:05 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मन दो दिशाओं में भाग सकता है। दिल किसी और की ओर खिंच रहा है पर दिमाग पुराने रिश्ते की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मन दो दिशाओं में भाग सकता है। दिल किसी और की ओर खिंच रहा है पर दिमाग पुराने रिश्ते की सोच में है। आज साफ-साफ बात करना जरूरी है।
लव मंत्र: दिल और ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्यार में आराम और सुकून मिलेगा। पुराने झगड़े मिट सकते हैं और पार्टनर आपकी छोटी बातों को भी समझने लगेगा। रिश्ते में मिठास भरने का समय है।
लव मंत्र: छोटी-छोटी सरप्राइज़ कोशिशें बड़ा असर छोड़ेंगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज दिल कहेगा बस इसे ही चाहते हैं किसी खास के लिए आपकी भावनाएं गहराई पकड़ सकती हैं। जो सिंगल हैं, उनकी मुलाकात अचानक किसी ऐसे शख्स से हो सकती है, जो आगे चलकर खास बन सकता है।
लव मंत्र: अपने मन की बात शेयर करने से रिश्ता और मजबूत होगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दिल बहुत रोमांटिक है आज। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर आपको अतिरिक्त प्यार देगा। सिंगल लोग भी किसी खास से आंखें मिला सकते हैं।
लव मंत्र: अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का आज सही समय है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्यार को लेकर सोच बहुत गंभीर हो सकती है। आप तय कर सकते हैं कि अब सिर्फ़ समय नहीं बिताना है, बल्कि भविष्य गढ़ना है। कोई गंभीर बातचीत हो सकती है।
लव मंत्र: जो रिश्ता सच्चा हो, उसे वक्त और सुरक्षा दोनों दें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज कुछ नया, कुछ अनोखा होने वाला है। कोई अनपेक्षित प्रस्ताव या इमोशनल एक्सप्रेशन आपको चौंका सकता है सुखद ढंग से।
लव मंत्र: खुले दिल से आने वाली भावनाओं को स्वीकारें। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रिश्तों में तीव्रता है या तो बहुत पास या बहुत दूर। आज किसी गहरे इमोशनल मोड़ पर पहुंच सकते हैं। प्यार में ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताकत है।
लव मंत्र: अपने डर से नहीं, दिल से जुड़ें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज दिल घूमने का मूड बना रहा है लेकिन अकेले नहीं। आप चाहेंगे कि कोई साथ चले, खुले दिल से, बेझिझक। जो सिंगल हैं, आज फ्लर्टिंग से प्यार का बीज बो सकते हैं।
लव मंत्र: आज़ादी और अपनापन दोनों का मेल प्यार बनाता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपको आज प्यार के तराजू में संतुलन बनाना है। कोई पुराना दोस्त आज खास बन सकता है। पार्टनर से बात करें, मन की उलझनें हल होंगी।
लव मंत्र: साफ़ संवाद ही सुंदर संबंध की नींव है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिल दिमाग से ज्यादा बोल रहा है। छोटी बातों पर शक हो सकता है, या अपने पार्टनर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। धैर्य और भरोसे से काम लें।
लव मंत्र: हर चीज़ का विश्लेषण मत करें, थोड़ा बहाव में चलें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आप आज रिलेशनशिप में लीड लेंगे। चाहें तो अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं कमिटमेंट या फिर से शुरुआत। आपकी आत्मविश्वासी बातों से सामने वाला इंप्रेस होगा।
लव मंत्र: ईगो छोड़ दें, तो सच्चा प्यार खिल उठेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनाएं उफान पर हैं। किसी की एक बात दिल को बहुत गहराई से छू सकती है। पुराने प्यार की यादें फिर से सताएं तो हैरानी नहीं होगी।
लव मंत्र: बीते रिश्तों से सीखें मगर उन में उलझें नहीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!