लव राशिफल 2 जुलाई-  मोहब्बत का सपना दिखाया है तूने

Edited By Updated: 01 Jul, 2025 02:00 PM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्यार में तेज़ी रहेगी लेकिन उलझने भी बनी रहेंगी। किसी बात को लेकर दिल बहुत बोलना चाहता है लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्यार में तेज़ी रहेगी लेकिन उलझने भी बनी रहेंगी। किसी बात को लेकर दिल बहुत बोलना चाहता है लेकिन जुबान हिचक रही है। आज भावनाएं ज़्यादा उबलेंगी। सिंगल हैं तो कोई अप्रत्याशित जुड़ाव हो सकता है शायद कोई जो पहले दोस्त था।
लव मंत्र: सुनने से पहले समझना ज़रूरी है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दिल से जुड़ाव गहरा रहेगा पर दूरी महसूस हो सकती है। आज आपका दिल किसी की खामोशी में भी बहुत कुछ पढ़ रहा है। रिश्ते में स्थिरता चाहिए तो आज स्पेस देना जरूरी है। कोई पुराना प्रेम भाव अचानक लौट सकता है।
लव मंत्र: जो स्थिर है, वही सच्चा है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) बोलने की जल्दी नुकसान दे सकती है। आज प्यार में संवाद ज़रूरी है, पर हर बात अभी न कहें। मन की गहराई से निकला प्रेम तभी पनपेगा जब वह ठहराव में हो। एक टेक्स्ट बदल सकता है सब कुछ।
लव मंत्र: प्रेम शब्दों से नहीं, स्पर्श से समझा जाता है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) भावुकता की लहरें आज सब कुछ बहा सकती हैं। आपका प्रेम बहुत सच्चा है लेकिन आज उसे थामना ज़रूरी है। साथी के मन में अनकही बातें हैं, उन्हें सुनना रिश्ते को बचा सकता है। एक भावुक क्षण सब कुछ बदल देगा।
लव मंत्र: जो रोकर कह न सकूं, वो तुम पढ़ सको यही प्रेम है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम में अधिकार और अपनेपन के बीच टकराव रहेगा। आप चाहते हैं कि साथी आपको सराहे लेकिन क्या आप उनकी सुन रहे हैं। ईगो कम करें, प्रेम ज़्यादा। सिंगल लायंस आज आपकी आभा किसी को खींच सकती है।
लव मंत्र: मुझे नहीं चाहिए कि वो झुके सिर्फ महसूस करे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्यार में शक से ज़्यादा, भरोसे की ज़रूरत है। छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा सोच रहे हैं आप। साथी की आंखों में आज उत्तर है, मोबाइल में नहीं। एक छोटी-सी तारीफ आज चमत्कार कर सकती है।
लव मंत्र: जहां भरोसा है, वहां स्पेस भी प्रेम बन जाता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रिश्ते में एक अदृश्य ताना-बाना बुना जा रहा है। आपका दिल संतुलन चाहता है लेकिन साथी थोड़ा ज्यादा चाह रहा है। कोई मीठा सरप्राइज़ रिश्ते में नमी ला सकता है। सिंगल लोगों की नजरें आज किसी खास से टकरा सकती हैं।
लव मंत्र: जब दिल संतुलित होता है, तभी प्रेम गहराता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) गहराई बहुत है लेकिन इगो उसे डुबो सकता है। आपका प्रेम जुनूनी है लेकिन साथी शायद थोड़े थके हुए हैं। आज चुप रहना, लेकिन साथ देना। यही प्यार की परीक्षा है। कोई रहस्य उजागर हो सकता है।
लव मंत्र: प्रेम तब असली है जब वो तुम्हें रोक न पाए, फिर भी साथ दें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्यार में आज दिल भी भटकेगा, मन भी मुस्कराएगा। आपका साथी कोई संकेत देगा लेकिन स्पष्ट नहीं होगा। आप चाहें तो आज एक रिस्क ले सकते हैं। कुछ बोलना जिसे आपने छिपा रखा है। दूर का प्रेम करीब आ सकता है।
लव मंत्र: जो दिल को खींचे, वही दिशा बन जाता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) स्थिरता चाह रहे हैं आप, पर दिल बेचैन है। रिश्ता जिम्मेदारी से बंधा है, लेकिन आज कुछ नया चाहिए। साथी को थोड़ा रोमांच चाहिए।एक डेट प्लान करें, चाहे घर में ही क्यों न हो। सिंगल लोग पुराने मित्र से जुड़ सकते हैं।
लव मंत्र: प्रेम नियमों से नहीं, अनुभव से चलता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दिल सोचता है पर आज भावना हावी होगी। आप हमेशा तर्क से चलते हैं लेकिन आज कोई भावना दिल को छू जाएगी। किसी दोस्त से कुछ ज़्यादा महसूस हो सकता है। एक्स के ख्याल भी आज आ सकते हैं पर ठहरें।
लव मंत्र: जब दिल बिना वजह मुस्कराए वही प्रेम है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) स्वप्निल प्रेम का दिन लेकिन ज़रा यथार्थ में भी रहें। आपका मन किसी कल्पना में है साथी को महसूस करवा दीजिए कि आप सच में हैं। सिंगल लोग किसी आध्यात्मिक जगह या पोस्ट के ज़रिए जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
लव मंत्र: जब आत्मा मुस्कराए, तब प्रेम जन्म लेता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!