Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 May, 2026 07:23 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपके खराब मूड को ठीक करने लिए स्पेशल सरप्राइज प्लान बनाएंगे।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपके खराब मूड को ठीक करने लिए स्पेशल सरप्राइज प्लान बनाएंगे। क्रश को किसी और के साथ देखकर सिंगल बहुत जलन महसूस करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव लाइफ की शुरुआत से पहले कोई संदेह हो तो अपने साथी से बात करके उसे दूर करें। अन्य के संगी उनसे संतुष्ट रहेंगे। जीवन में रोमांस बना रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी तीसरे की बातों में आकर वो आप पर शक कर सकते हैं। सिंगल को क्रश का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपको रिझाने के लिए अपनी चाहत का इजहार करेंगे। दोनों प्यार के नशे में गुम रहेंगे। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी न किसी के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपके प्रेम में मजबूती तो आएगी लेकिन पुरानी बातें भूलने में थोड़ा समय लगेगा। सिंगल के सितारे सुखद भविष्य की तरफ इशारा कर रहे हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप जिस फैंटेसी को महसूस करना चाहते हैं, उसका दिल भर कर आनंद लेंगे। सिंगल अपने संबंध को किस लेवल तक ले जाना चाहते हैं, क्रश से जरूर साझा करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ को स्पेशल बनाने के लिए पार्टी करने का प्लान बनाएंगे। दांपत्य जीवन में ढेर सारी खुशियां दस्तक देंगी। सिंगल पहले क्रश को समझने का प्रयास करें, फिर बात आगे बढ़ाएं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोग हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल अपना एक तरफा प्यार पाने के लिए दिन-ब-दिन तड़पेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। दोनों एक-दूसरी की बांहों में बांहे डालकर प्यार भरी बातें करेंगे और खूब एंजॉय करेंगे। सिंगल का मन क्रश को देखने के लिए बेचैन रहेगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मैरिड कपल्स रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल को क्रश का पूरा रिस्पांस मिलेगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो अभी तक प्यार के एहसास से अछूते हैं, उन्हें जीवन में कोई खास मिल सकता है। जो रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आपकी तन्हाई को दूर करने के लिए बैड रोमांस में कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल के जीवन में किसी खास की धमाकेदार एंट्री हो सकती है।