Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 Jun, 2026 04:51 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिस कारण दोनों के बीच दूरियां पैदा होने की संभावना है।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिस कारण दोनों के बीच दूरियां पैदा होने की संभावना है। सिंगल माता-पिता की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी सारी दुनिया को भुलाकर आपके साथ रोमांटिक पलों का मजा लेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ में मधुरता बनाएं रखने का प्रयास करेंगे। सिंगल का दिल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल क्रश को लंच के लिए पूछ सकते हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी की कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच थोड़ी गलतफहमियां पैदा हो सकती है। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं। लव पार्टनर अपने बिरान हो चुके रिश्ते में प्यार के नए रंग भरने का प्रयास करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया पर किसी से फ्लर्टिंग करने में बिजी रहेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जो लोग काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े आज शाम को साथ में मूवी देखने या वॉक पर जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य लेकिन शांतिपूर्ण रहेगा। आप अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के लिए समय निकालेंगे, जिससे उन्हें खुशी होगी। शादीशुदा लोग घर की जिम्मेदारियों को मिलकर निभाएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आप अपने लव पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा और गंभीर फैसला ले सकते हैं। पार्टनर का मैच्योर व्यवहार आपको काफी प्रभावित करेगा। मैरिड कपल्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा बनी रहेगी। काम के दबाव के बीच भी आपका पार्टनर आपका मनोबल बढ़ाएगा। लव बर्ड्स के लिए आज का दिन एक-दूसरे पर भरोसा मजबूत करने वाला है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मैरिड कपल्स के लिए आज का दिन शानदार है। आप लोग किसी रोमांटिक ट्रिप या विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं, कुंभ राशि के सिंगल लोग आज अपने 'एक्स' (Ex) के साथ पुरानी बातें भुलाकर दोस्ती की एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपके साथ बिताएं पुराने रोमांटिक पलों को याद करके थोड़ा भावुक हो जाएंगे। अन्य साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ अपनी दोस्ती को बढ़ा सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मीन राशि के जातकों की लव लाइफ में रोमांस का नया तड़का लगेगा। साथी के साथ इंटिमेसी को एन्जॉय करेंगे। सिंगल हिम्मत करके क्रश को अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ