Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Aug, 2026 04:50 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। पुरानी बातों को लेकर बहस से बचें और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। पुरानी बातों को लेकर बहस से बचें और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करें। सिंगल का दिल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर उदास हो जाएगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन आपके रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ के लिहाज से दिन बेहतरीन है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, अपने दिल की बात खुलकर कहें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) रिश्तों में थोड़ा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावना में बहकर कोई फैसला न लें और साथी को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर के साथ आपसी समझ मजबूत होगी। किसी छोटी यात्रा या रोमांटिक डेट की योजना बन सकती है। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा। अन्य साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे। साथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथी के प्रति आपका समर्पण रिश्ते में नयापन लाएगा। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज बातचीत में थोड़ी सतर्कता बरतें। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शांति और ठंडे दिमाग से मसले सुलझाएं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। काम के दबाव के बीच भी आप एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल लेंगे। सिंगल अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए प्रोन मूवी का सहारा लेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें। पार्टनर को आपकी सहानुभूति और थोड़े ज्यादा समय की जरूरत हो सकती है। सिंगल मन ही मन ही क्रश से सच्चा प्यार कर बैठेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। आपसी प्यार और सम्मान बढ़ने से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल क्रश को लंच के लिए पूछ सकते हैं।