Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Jun, 2026 01:22 PM

सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धा का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक ही दिन में रिकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 781 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया इतिहास रच दिया।
Mahakaleshwar Temple Ujjain : सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धा का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक ही दिन में रिकॉर्ड 2 लाख 61 हजार 781 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया इतिहास रच दिया। सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा।
सोमवार तड़के सुबह 3 बजे भस्म आरती के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। मंदिर समिति के अनुसार 15 जून 2026 को कुल 2,61,781 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, जो एक नया रिकॉर्ड है। प्रशासन और मंदिर समिति ने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र शिप्रा नदी में स्नान किया और इसके बाद महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सोमवती अमावस्या को सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है, जिसके चलते देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 13 जून को 2,36,975, 14 जून को 2,47,894 और 15 जून को 2,61,781 श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस तरह लगातार तीन दिनों में कुल 7 लाख 46 हजार 650 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के चरणों में माथा टेका और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। महाकाल की नगरी उज्जैन में उमड़ी यह आस्था न केवल धार्मिक विश्वास की शक्ति को दर्शाती है, बल्कि मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की सफल व्यवस्थाओं का भी प्रमाण है।

(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ