Mahesh Navami: महेश नवमी पर इस विधि से करें शिवलिंग की पूजा, दरिद्रता सदा के लिए छोड़ देगी आपका पीछा

Edited By Updated: 04 Jun, 2025 11:26 AM

mahesh navami

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी का पर्व 4 जून 2025 बुधवार को आ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। वैसे तो इस दिन व्रत रखने का विधान है। यदि किसी कारणवश उपवास नहीं कर सकते तो पूजन और उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahesh Navami 2025: महेश नवमी का पर्व 4 जून 2025 बुधवार को आ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। वैसे तो इस दिन व्रत रखने का विधान है। यदि किसी कारणवश उपवास नहीं कर सकते तो पूजन और उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।  

PunjabKesari Mahesh Navami
Mahesh Navami puja 2025: सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे मनुष्य का स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है। भोलेनाथ का शक्कर से अभिषेक करें। इससे सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही मनुष्य के जीवन से दरिद्रता सदा के लिए चली जाती है। 

शिवलिंग पर केसर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सौम्यता मिलती है।

PunjabKesari Mahesh Navami
शिवलिंग पर इत्र लगाने से व्यक्ति के विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। 

शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं। 

PunjabKesari Mahesh Navami
भगवान शिव को दही अर्पित करने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

भोलेनाथ पर घी अर्पित करने से व्यक्ति की शक्ति में वृद्धि होती है। 
PunjabKesari Mahesh Navami
भगवान शिव को चंदन प्रिय है। भोलेनाथ को चंदन अर्पित करने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। 

शिवलिंग को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है। 

PunjabKesari Mahesh Navami

भगवान शिव को भांग अर्पित करें। ऐसा करने से बुराईयों का नाश होता है। 

भारतीय शास्‍त्रों में बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताया गया है। उन्‍हें यह बहुत प्रिय है, अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PunjabKesari Mahesh Navami

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!