Mangal Gochar 2023: आमने-सामने आए मंगल-शनि, जानिए 12 राशियों पर असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2023 07:41 AM

आज बात करेंगे मंगल के राशि परिवर्तन के बारे में। मंगल इस समय कर्क राशि से गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि वैसे तो चंद्रमा की राशि है लेकिन मंगल यहां आकर नीच का काम करेंगे। इस राशि से ये गोचर बढ़िया नहीं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Mangal Gochar 2023: आज बात करेंगे मंगल के राशि परिवर्तन के बारे में। मंगल इस समय कर्क राशि से गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि वैसे तो चंद्रमा की राशि है लेकिन मंगल यहां आकर नीच का काम करेंगे। इस राशि से ये गोचर बढ़िया नहीं होता। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और मंगल और शनि का षडाष्टक योग बन रहा है। ये योग भी अच्छा नहीं है। ये षडाष्टक योग 30 जून को टूट जाएगा। 1 जुलाई की सुबह ही मंगल गोचर करेंगे और सिंह राशि में चले जाएंगे। यदि आपकी कुंडली में मंगल की दशा चल रही है तो आपको इसके नतीजे देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर का राशियों पर क्या असर पड़ेगा-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

These zodiac signs will be beneficial इन राशियों को होगा फायदा
मिथुन राशि: मिथुन राशि में मंगल का गोचर अब तीसरे भाव में हो जाएगा। मंगल मिथुन राशि के लिए ग्यारहवें भाव के स्वामी बनते हैं। ये छठे भाव के भी स्वामी हो जाएंगे। कर्म से संबंधित जो मसले हैं तो वहां पर आपको निश्चित तौर पर अच्छा असर देखने को मिलेगा। कारोबार भी बढ़ने वाला है। कोर्ट केस में भी राहत मिलेगी। 

मीन राशि: मीन राशि आपकी कुंडली में आय और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। तो निश्चित तौर पर भाग्य का साथ मिलेगा। छठे भाव में जब मंगल बैठेंगे तो निश्चित तौर पर अपने भाव को सक्रिय कर देंगे। चौथी दृष्टि से नौवें भाव को देखेंगे। लग्न के ऊपर मंगल की दृष्टि आपको थोड़ा सा गुस्सा दिला सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वामी नीच अवस्था में चल रहा था। चूंकि मंगल नीच से सिंह राशि में आ गए हैं तो यहां पर दशम भाव से गोचर करेंगे। दशम भाव आपका कर्म स्थान है। वृश्चिक राशि वालों को कर्म का बहुत अच्छा फल मिलेगा। मंगल की एक दृष्टि पड़ती है पंचम भाव के ऊपर। मंगल सीधी दृष्टि से सुख स्थान को देखेंगे। पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

तुला राशि: तुला राशि के लिए मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। दृष्टी के साथ वृश्चिक राशि को देखेंगे जो दूसरे भाव में पड़ी है। मंगल आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी हैं। पार्टनरशिप से जुड़ा कोई काम लटक रहा था तो उसमें भी राहत देखने को मिल सकती है। पंचम भाव के ऊपर मंगल की दृष्टि रहेगी। गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की जरुरत है। एक दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर।

These zodiac signs will be harmed  इन राशियों को होगा नुकसान
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरुरत है। खासतौर पर खर्चों को ध्यान में रखें।

मकर राशि: मकर राशि के लिए मंगल अष्टम में गोचर करेंगे। यहां पर आपको थोड़ा सा नुकसान हो सकता है। मां की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

कुम्भ और सिंह राशि के ऊपर मंगल का सीधा प्रभाव रहेगा। हो सकता है आपको गुस्सा ज्यादा आए। पार्टनर के साथ भी अनबन हो सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!