Mangal Gochar 2023 July: मंगल हो रहे हैं महाबली, 48 दिन दिखाएंगे अपना असली रूप !

Edited By Updated: 01 Jul, 2023 08:02 AM

mangal gochar

राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मंगल ग्रह आपका मंगल करने वाले हैं। जीवन में खुशियां देने वाले हैं। मंगल की चाल कुछ राशियों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar 2023 July: राशियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। मंगल ग्रह आपका मंगल करने वाले हैं। जीवन में खुशियां देने वाले हैं। मंगल की चाल कुछ राशियों के लिए वाकई कमाल दिखाने वाली है। मंगल ग्रह जब मेहरबान होते हैं तो व्यक्ति का सितारा बुलंद कर देते हैं। हमारे नवग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगल ग्रह 1 जुलाई को सुबह 1:52 बजे नीच कर्क राशि से बाहर आ रहे हैं और अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह सिंह राशि में 17 अगस्त तक कुल मिलाकर 48 दिन रहेंगे। इन 48 दिनों के दौरान मंगल का आपको असली रूप देखने को मिलेगा। मंगल ग्रह अपनी फुल फॉर्म में होंगे और इसी बीच उनका शनि के साथ षडाष्टक योग भी बनेगा जो एक उग्र योग माना जाता है। मंगल अब पूरे पावरफुल होकर विभिन्न ग्रहों पर अपना प्रभाव डालेंगे।

PunjabKesari Mangal Gochar

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक शास्त्रों में मंगल ग्रह को सबका कल्याण करने वाला देवता कहा गया है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं। उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी मे अमंगल का विष घोल देता है। ऐसा व्यक्ति बहुत सारी परेशानियों में घिर जाता है।

PunjabKesari Mangal Gochar

वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी और सेना, पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च प्रदान करते हैं। वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

जब भी मंगल गोचर करते हैं तो कई राशियों का बेड़ापार कर जाते हैं। अब वे 1 जुलाई को अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं और कुछ राशियों पर रह-रहकर वह अपनी कृपा बरसाएंगे, जिससे उन राशि वाले लोगों को हर काम में सफलता मिलती रहेगी। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

पहले भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। मंगल ग्रह के इस गोचर से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। सिंह राशि में मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। इस राशि में मंगल ग्रह कुंडली के चतुर्थ भाव में होंगे। इस दौरान आप कोई मनचाहा वाहन खरीद सकते हैं। आप अपने आराम में वृद्धि का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। इस दौरान आपकी माता का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का ये गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। इस राशि में मंगल चतुर्थ और नौवें भाव के स्वामी हैं। मंगल ग्रह के इस गोचर के दौरान आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।चौथे भाव में मंगल की दृष्टि होने से सिंह राशि वाले भूमि, वाहन और धन के मामले में लाभ प्राप्त करेंगे। अचानक धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं।

PunjabKesari Mangal Gochar

सिंह राशि के जातकों के लिए ये भाग्योदय का समय है। इस समय आप ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। इतना ही नहीं, इस समय हर कार्य में उत्साह देखने को मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसी में सफलता हासिल करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वे सब कामयाब होंगी। बिजनेस में आप काफी मुनाफा कमाएंगे और कारोबार के विस्तार के योग बनेंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग बनाकर रखें। घरेलू कलह की आशंका हो सकती है।

चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है। बता दें कि मंगल का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। ये गोचर आपकी राशि से कर्म भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। विदेशी कारोबारियों को विशेष रूप से लाभ होगा। व्यापार में भी इस समय उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर कई खुशियां लेकर आएगा। मंगल धनु राशि के नवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जो भाग्य और आध्यात्मिकता के लिए अनुकूल है। इस दौरान आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपके प्रयास सफल रहेंगे। साथ ही घर-परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जो छात्र वर्ग विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो यह उनके लिए अनुकूल समय है।

धनु राशि वालों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटकी हुई पैतृक संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है। किसी को उधार दिया हुआ धन भी वापस आ सकता है। परिवार में स्नेह भाव बढ़ेगा। बच्चों की ओर से आप निश्चिंत रहेंगे।

सातवीं भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आप पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुकदमे आपके फेवर में हल हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक या शुभ कार्य हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!