Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2026 12:09 PM

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद हरिद्वार के विख्यात मां मनसा देवी मंदिर में बुधवार को एक नई पहल करते हुए पुजारियों और कर्मचारियों को बिना जेब वाले कपड़े वितरित किए गए।
हरिद्वार (एजैंसी): राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद हरिद्वार के विख्यात मां मनसा देवी मंदिर में बुधवार को एक नई पहल करते हुए पुजारियों और कर्मचारियों को बिना जेब वाले कपड़े वितरित किए गए। धार्मिक स्थानों पर चढ़ावे और दान की पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाने को लेकर देश भर में जारी बहस के बीच यह कदम उठाया गया।
बिना जेब वाले कपड़े वितरित करने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े विवादों के सामने आने के बाद कुछ दिन पहले ही तय किया गया था कि मंदिर के पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहन कर सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने मंदिर में सभी पुजारियों और कर्मचारियों को शपथ भी दिलवाई थी।