Mantras for a healthy life: बुढ़ापे में भी आपको जवान रखेंगे स्वस्थ जीवन के ये 10 मंत्र

Edited By Updated: 12 Mar, 2025 08:58 AM

mantras for a healthy life

यदि आप बुजुर्ग हैं तो आप लक्की हैं क्योंकि 100 में से 11 लोग ही 60 की उम्र पार करते हैं और सिर्फ 7 लोग ही 65 और 70 की उम्र तक पहुंचते हैं। तो उन सभी को शुभकामनाएं, जो आज दुनिया में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mantras For Good Health And Long Life: यदि आप बुजुर्ग हैं तो आप लक्की हैं क्योंकि 100 में से 11 लोग ही 60 की उम्र पार करते हैं और सिर्फ 7 लोग ही 65 और 70 की उम्र तक पहुंचते हैं। तो उन सभी को शुभकामनाएं, जो आज दुनिया में 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं। 10 मंत्र हैं जिनका बढ़ती उम्र में सबको ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari Mantras for a healthy life
पहला मंत्र - प्यास लगे न लगे, पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिए। कम से कम 2 लीटर पानी दिन में पीना जरूरी है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

दूसरा मंत्र - शरीर से जितना भी हो सके, उतना काम लीजिए। आप आलसी रहेंगे, शरीर को नहीं हिलाएंगे तो शरीर का चक्का जाम हो जाएगा। तो चलिए तैरिए किसी भी तरह का काम करिए क्योंकि शारीरिक गतिविधियां बहुत जरूरी हैं।

तीसरा मंत्र - खाना उतना ही खाइए, जितना शरीर के लिए जरूरी है। ‘जीने के लिए खाइए, खाने के लिए मत जीएं’। यह मंत्र बहुत महत्वपूर्ण है। पौष्टिक आहार का ही सेवन करना है। कार्बोहाइड्रेट कम करना है। यदि आप 2 हफ्ते के लिए मीठा कम कर देते हैं तो चेहरे से लेकर शरीर में कहीं भी मौजूद सूजन चली जाएगी। आप बहुत स्वस्थ और एक्टिव महसूस करेंगे। प्रोटीन ज्यादा तथा कार्बोहाइड्रेट कम रखना है। विशेष रूप से रात में कार्बोहाइड्रेट खाना बंद कर दें। बड़ा-सा दाल का कटोरा, सलाद खाइए।

चौथा मंत्र - वाहन का इस्तेमाल कम से कम करें। यदि आपको कहीं करीब जाना है तो पैदल जाइए या सम्भव है तो साइकिल चलाइए। लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। स्टेशन पर एस्केलेटर की बजाय सीढ़ियों से जाएं।

PunjabKesari Mantras for a healthy life

पांचवां मंत्र - आपको गुस्सा नहीं होना। गुस्से पर कंट्रोल रखने के लिए बोलने से पहले सोचिए क्योंकि जुबान कई बार दिमाग से तेज चलती है, जिससे गुस्सा और चिड़चिड़ापन पैदा होता है। अपने काम के स्थान पर पोस्टर लगाइए ‘नो एंगर जोन’ जिससे देखने वाला भी कहे कि यहां गुस्सा नहीं होना और पोस्टर आपको भी इसकी याद दिलाएगा।

छठा मंत्र - धन का मोह छोड़ दीजिए। उतना ही धन कमाना जरूरी है, जितना जीने के लिए आवश्यक है। धन के पीछे मत भागो, धन को अपने पीछे भागने दो क्योंकि अगर धन पर आपका अधिक ध्यान रहेगा तो अपने से जुड़े लोगों को आप नजरअंदाज करेंगे, जबकि उनके साथ मिल-जुल कर रहना जरूरी है।

सातवां मंत्र - यदि कोई चीज न मिले तो निराश नहीं होना। जैसे कि आप मर्सीडीज खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नहीं पा रहे, तो उसके लिए खेद महसूस न कीजिए। अपने को कोसिए मत और उस चीज को अनदेखा करके भूल जाइए।

आठवां मंत्र - धन, पद, शक्ति, सौंदर्य, जाति, प्रभाव जैसी चीजें आपका अहंकार बढ़ाती हैं। आपको इस पर नियंत्रण रखना है। इन चीजों पर कंट्रोल रखते हुए विनम्रता अपनानी है, लोगों के साथ प्यार से बात करनी है, सभी के साथ हंसी-खुशी से जीना है, तभी आपका जीवन स्वस्थ रहेगा।
 
नौवां मंत्र - अगर आपके बाल सफेद हो जाते हैं, तो यह मत सोचिए कि मैं बूढ़ा हो गया। आशावादी बनिए, उम्र के साथ बाल सफेद होते ही हैं, यात्रा करिए, आनंद लीजिए, जब तक आपके घुटने चल रहे हैं, खूब घूमिए, प्यार से रहिए। सफेद बाल को बुढ़ापा मत समझिए और जिंदगी को मत त्यागिए।

अंतिम मंत्र - अपने छोटों से बहुत प्यार करिए, सहानुभूति रखिए और उनके साथ मिल-जुल कर स्नेह से रहिए क्योंकि कभी-कभी वे भी बहुत कुछ सिखा जाते हैं। यह भी मत समझिए कि मैं बड़ा हूं तो सबको हाथ जोड़ कर या पैर छूकर मेरी इज्जत करनी है, आपको भी सबकी उतनी ही इज्जत करनी है। बिना बात के मुस्कुराइए।

इन मंत्रों को जीवन में अपनाएंगे तो पाएंगे कि आपकी जिंदगी कैसे बदल जाती है।

PunjabKesari Mantras for a healthy life

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!