Breaking




मंगल की नीचता होगी खत्म, पावरफुल होकर करेंगे धमाका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jun, 2025 08:15 AM

Mars in leo 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल की नीचता अब खत्म होने वाली है। आपको इस शब्द से थोड़ा आपत्ति हो सकती है लेकिन यह सत्य है कि मंगल लंबे समय तक अपनी नीच कर्क राशि में गोचर करने के बाद अब 7 जून को अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में आकर बहुत...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mars in leo 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल की नीचता अब खत्म होने वाली है। आपको इस शब्द से थोड़ा आपत्ति हो सकती है लेकिन यह सत्य है कि मंगल लंबे समय तक अपनी नीच कर्क राशि में गोचर करने के बाद अब 7 जून को अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में आकर बहुत पावरफुल होने जा रहे हैं। मंगल का पावरफुल होना कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

PunjabKesari Mars in leo

मंगल ग्रह पिछले 7 दिसंबर से उल्टी चाल में हैं यानी रेट्रोग्रेड हैं, जिसे ज्योतिष की भाषा में वक्री हो जाना कहा जाता है और वह उल्टी चाल में ही अपनी नीच कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। एक तो नीच राशि में गोचर और दूसरा नीच राशि में ही गोचर करते समय उल्टी चाल में रहना ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अब मंगल की स्थिति में बदलाव आने वाला है। उल्टी चाल भी खत्म और नीच राशि से भी बाहर आ जाएंगे।

मंगल हमारे नवग्रह में सेनापति हैं और जब यह नीच राशि में गोचर करते हैं तो उनके शुभ फलों में कमी रहती है। इनका प्रभाव कम हो जाता है। यह मुश्किलें देते हैं। यह टकराव बढ़ाते हैं। यह करियर में स्ट्रगल करवाते हैं। यह रियल स्टेट में दिक्कत देते हैं। यह शेयर मार्केट में नुकसान देते हैं लेकिन जब यह अपनी नीच राशि से बाहर आ जाते हैं तो फिर इनका करिश्मा देखते ही बनता है। अब मंगल का जलवा सर चढ़कर बोलने वाला है। आप कह सकते हैं कि मंगल का अब जादू चलेगा। किन राशियों की जिंदगी में मंगल करिश्मा करेंगे। किन राशियों का डंका बजेगा। किन राशियों का रुतबा बढ़ेगा और किन राशियों पर पैसा बरसेगा, मंगल को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है कि आपके जीवन में भी मंगल की कृपा बरसती रहे।

PunjabKesari Mars in leo

ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा हासिल है। इन्हें ऊर्जा, साहस, जोश, शौर्य, शक्ति, आत्मविश्वास, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह विशेष रूप से व्यक्ति की इच्छाशक्ति यानी विल पावर, आत्मरक्षा और संघर्ष क्षमता को प्रभावित करता है। यह हमारे भीतर ऊर्जा और साहस को उत्पन्न करता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता है, वे साहसी, जोशीले और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

ज्योतिष में मंगल को भूमि और संपत्ति का कारक भी माना गया है। जिनकी कुंडली में मंगल अच्छा होता है, वे जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता प्राप्त करते हैं।

यही मंगल ग्रह जिसके बारे में मैंने आपको कई चीजे बताई की यह लाइफ में हमें क्या-क्या देता है, यही मंगल ग्रह अब 7 जून को राशि बदलकर कर्क राशि से सूर्य की सिंह राशि में आ रहे हैं और जब वह अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में गोचर करेंगे तो कई राशियों को बहुत शानदार नतीजे मिलेंगे और इन राशियों के प्रभाव में भी वृद्धि होगी।

PunjabKesari Mars in leo

ऐसी पहली राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों को भूमि और भवन का लाभ मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। समाज में स्टेटस बढ़ेगा और कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। घर में लग्जरी चीजों का आगमन हो सकता है। संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अटके हुए काम बनते चले जाएंगे और किस्मत मेहरबान रहेगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वाले अगर रियल स्टेट से संबंध रखते हैं तो शानदार कामयाबी के योग बनेंगे। मिथुन राशि वालों को संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी और करियर में तरक्की होगी। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और नया वाहन खरीदने का योग भी बनेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है, जिसमें मंगल गोचर करेंगे और उनके इस गोचर से सिंह राशि वालों के कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इनकम के नए साधन बनेंगे। सितारा बुलंद रहेगा और विरोधी आपके आगे टिक नहीं पाएंगे। कन्या राशि वाले खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप आसानी से अपने गोल अचीव करेंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। मंगल तुला राशि वालों को शानदार सफलता देने वाले हैं और आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी।रोमांस के मौके मिलेंगे। पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होती चली जाएगी। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा और विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।

अगली भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि पर हालांकि शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है लेकिन मंगल का गोचर मीन राशि वाले लोगों की कई मुरादे पूरी करने वाला है और आपके रास्ते से कांटे हटते चले जाएंगे। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद बना रहेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Mars in leo

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!