Mata Chintpurni Temple news: चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 76.50 करोड़ रुपए की लागत से होगा रोपवे का निर्माण

Edited By Updated: 01 Nov, 2023 07:19 AM

mata chintpurni temple news

शिमला, (राजेश): ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 76.50 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए प्राकलन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शिमला, (राजेश): ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 76.50 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए प्राकलन तैयार कर दिया है। मंदिर के लिए रोपवे बनने के बाद श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटकों को मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। 

मंदिर के लिए लगभग 1.1 किलोमीटर लंबा रोपवे बनेगा। इस अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली से दोनों ओर प्रति घंटा 700 यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। प्रदेश सरकार इस परियोजना की अहमियत के दृष्टिगत इस पर विशेष बल दे रही है। चिन्तपूर्णी मंदिर का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। प्रदेश में स्थित शक्तिपीठों में इसका प्रमुख स्थान है। वर्तमान में इस मंदिर को बाबा माईदास भवन पार्किंग क्षेत्र से सिंगल लेन सड़क से जोड़ा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!