मयूर पंख करता है कुंडली के इस दोष का नाश

Edited By Updated: 31 Aug, 2021 04:52 PM

mayur pankh upay to remove kalsarp dosh

जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उपाय के रूप में चांदी का नाग बना कर मध्यमा में धारण किया जा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उपाय के रूप में चांदी का नाग बना कर मध्यमा में धारण किया जा सकता है। शिवङ्क्षलग पर तांबे का सर्प अनुष्ठानपूर्वक चढ़ाया जा सकता है। तांबे के लोटे में नाग के जोड़े डाल कर, बहते जल में प्रवाहित किए जा सकते हैं।

ॐ रां राहूवे नम: तथा ओम कें केतवे नम: का 108 बार जाप करें। पुष्य नक्षत्र या सोमवार को महादेव पर जल एवं दूध चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें या कैसेट सुनें। ओम नम: शिवाय का जाप करें। सर्प को दूध पिलाएं। कालसर्प योग की अंगूठी, लाकेट, यंत्र, गोमेद या लहसुनिया की अंगूठी धारण की जा सकती है। 500 ग्राम का पारद शिवङ्क्षलग बनवा के रुद्राभिषेक कराएं।

ओम नमोस्तु सर्पे यो ये के च पृथ्वीमनु, ये अंतरिक्षे ये दिविते य: सर्पे यो नम: स्वाहा!! का 31000 मंत्र जाप करें।

मंगल या शनिवार हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल चोला या झंडा चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र की एक माला करें या रुद्राभिषेक करवाएं। एकाक्षी नारियल पर चंदन से पूजन कर के 7 बार सिर से घुमा के प्रवाहित कर दें।

कालसर्प दोष में सहायक मयूर पंख
मयूर कार्तिकेय तथा विद्यादायिनी सरस्वती का वाहन है।
मोर की सर्प से शत्रुता है इसलिए कालसर्प दोष से ग्रसित लोगों के लिए मोर पंख सहायक माना जाता है।
इसे पूजा गृहों के अलावा पाठ्य पुस्तकों में रखा जाता है।
तकिए के अंदर  सोमवार के दिन 7 मोरपंख डालें, बच्चा चौंकेगा नहीं, सांपों के सपने नहीं आएंगे।
शयनकक्ष की पश्चिमी दीवार पर 11 परों का पंखा बना कर लगा दें।
घर के दक्षिणी-पूर्व कोने में मोर पंख लगाने से बरकत बढ़ेगी।
लॉकर्स या धनस्थान या गल्ले में रखने से धन, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
ताबीज में मोर पंख भर कर बच्चे को पहनाएं, डरेगा नहीं।
कालसर्प दोष एवं संतान प्राप्ति के लिए इसे शयन कक्ष में रखना अति उत्तम होता है।
—मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!