गोपाल कृष्ण गोखले: सत्य व ईमानदारी से करें देश की सेवा

Edited By Updated: 01 Sep, 2021 01:57 PM

motivational concept in hindi

भारत के इतिहास में अनेक वीर महापुरुषों ने जन्म लिया जिन्होंने अपने कार्यों से अपने आपको सदा-सदा के लिए अमर बना दिया। इन्हीं में से एक गोपाल कृष्ण गोखले के नाम को कौन नहीं जानता?

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत के इतिहास में अनेक वीर महापुरुषों ने जन्म लिया जिन्होंने अपने कार्यों से अपने आपको सदा-सदा के लिए अमर बना दिया। इन्हीं में से एक गोपाल कृष्ण गोखले के नाम को कौन नहीं जानता?

वह महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में जाने जाते हैं। वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक अच्छे समाज सुधारक भी थे। यही नहीं, उन्हें वित्तीय मामलों की भी अच्छी समझ थी। बचपन से ही उन्हें सच बोलने की आदत थी।

बालक गोपाल कृष्ण गोखले जब स्कूल में पढ़ते थे तब एक दिन उनके शिक्षक ने कुछ सवाल घर से हल करके लाने को दिए। गोपाल को उनमें से एक सवाल नहीं आता था इसलिए उन्होंने एक मित्र की मदद से वह सवाल हल कर लिया।

जब स्कूल में बच्चों की कापी देखी गई तब केवल गोपाल कृष्ण गोखले के सभी उत्तर ठीक थे। यह देखकर उनके शिक्षक बहुत प्रसन्न हुए। वह उनको ईनाम देने लगे लेकिन बालक गोपाल कृष्ण ने ईनाम लेने से इंकार कर दिया।

शिक्षक को बड़ा आश्चर्य हुआ। उन्होंने कारण पूछा तो गोपाल कृष्ण ने कहा एक सवाल में मैंने अपने मित्र की मदद ली थी इसलिए ईनाम उसे मिलना चाहिए।

यह सुनकर शिक्षक और भी खुश हो गए। वह गोखले के हाथ में ईनाम देते हुए बोले अब यह ईनाम मैं तुम्हें सच्चाई के लिए देता हूं। ऐसे थे हमारे प्रिय गोपाल कृष्ण गोखले। उन्होंने जीवन भर सत्य और ईमानदारी से देश की सेवा की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!