Nag Panchami 2026 : नाग पंचमी पर खरीदें ये शुभ चीजें, घर में बनी रहेगी बरकत और सकारात्मकता

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 09:43 AM

nag panchami 2026 auspicious purchases

हिंदू धर्म मे नाग पंचमी का त्योहार देवों के देव महादेव और नाग देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का बहुत खास अवसर माना जाता है। नाग पंचमी हर साल  सावन माह के शुक्ल पक्ष क पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

Nag Panchami 2026 : हिंदू धर्म मे नाग पंचमी का त्योहार देवों के देव महादेव और नाग देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का बहुत खास अवसर माना जाता है। नाग पंचमी हर साल  सावन माह के शुक्ल पक्ष क पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन नाग देव की पूजा करने से कालसर्प दोष और सर्प भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी नाग पंचमी पर अपने घर में सुख-समृद्धि, बरकत और सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं, तो ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पवित्र चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

Nag Panchami 2026

नाग पंचमी पर घर लाएं ये शुभ चीजें

चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा
नाग पंचमी के दिन तांबे से बने नाग-नागिन का जोड़ा खरीदकर शिवलिंग पर अर्पित करें या अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। माना जाता है कि ऐसा करने राहु-केतु के अशुभ परभाव कम होते हैं और घर की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

पारद या स्फटिक का शिवलिंग
नाग पंचमी के दिन घर में पारद या स्फटिक का छोटा शिवलिंग लाना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इनकी नियमित पूजा करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

Nag Panchami 2026

पीतल या तांबे का लोटा
नाग पंचमी पर पूजा के लिए तांबे या पीतल का नया जलपात्र खरीदना शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए करें, जिससे पारिवारिक जीवन में मिठास आती है।

अक्षत और कमल गट्टा
नाग पंचमी पर नया अक्षत और कमल गट्टे की माला या बीज खरीदकर मां लक्ष्मी और शिव जी को अर्पित करें। यह उपाय धन की कमी को दूर करता है और घर में स्थायी बरकत लाता है।

रुद्राक्ष
नाग पंचमी पर एक मुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष खरीदना और उसे शिवजी के चरणों से स्पर्श कराकर धारण करना या मंदिर में रखना मानसिक शांति और आरोग्य प्रदान करता है।

Nag Panchami 2026

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!