श्री नयना देवी में टैम्पो ट्रैवलर पलटी, 4 श्रद्धालु घायल

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 09:41 AM

naina devi mandir news

नयना देवी (मुकेश): शक्तिपीठ श्री नयना देवी के दरबार में जहां आजकल काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

नयना देवी (मुकेश): शक्तिपीठ श्री नयना देवी के दरबार में जहां आजकल काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, पर बुधवार को दिल्ली से आए श्रद्धालु जोकि माताजी के दर्शन करके वापस जा रहे थे, अचानक उनकी टैम्पो ट्रैवलर कोलावाला टोबा के पास सनटीना यात्री निवास के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें ड्राइवर सहित 4 श्रद्धालु घायल हो गए। इस टैम्पो ट्रैवलर में ड्राइवर सहित 21 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें 6 बच्चे शामिल हैं। 

ये श्रद्धालु नजवगढ़ दिल्ली के रहने वाले हैं। घटना के समय पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रभारी थाना कोट हरनाम सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को उपचार के लिए समीपवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये श्रद्धालु माता श्री नयना देवी के दर्शन करके वापस जा रहे थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!