Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jun, 2023 10:05 AM

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवाद निरोधक विभाग (सी.टी.डी.) ने आतंकवादियों के एक 6 सदस्यीय
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवाद निरोधक विभाग (सी.टी.डी.) ने आतंकवादियों के एक 6 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो राज्य में हिंदू मंदिरों पर हमले कर तनाव का वातावरण बनाना चाहता था। उनसे गोली सिक्का व बारूद भी बरामद हुआ है परंतु गिरफ्तार किए गए इन युवकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमारे बच्चे लंबे समय से सी.टी.डी. के लिए काम करते आ रहे हैं तथा विभाग के अधिकारियों के आदेश पर ही गैर-मुस्लिम धार्मिक स्थलों तथा गैर मुस्लिमों पर हमले करते थे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
गिरफ्तार किए गए युवकों लियाकतुल्ला, नदीम खान तथा इनायतुला को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, मोहम्मद यूनुस को सिपाह साहिब पाकिस्तान, मोहम्मद अंसार को इस्लामिक स्टेट तथा इजाज अहमद को लश्कर-ए-झांगवी का सदस्य बताया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपियों से 1 किलो 358 ग्राम विस्फोटक, एक हैंड ग्रेनेड, 6.53 फुट का प्राइमा कार्ड, एक लैपटॉप, 82 हिंदू विरोधी पम्फलेट, 45 स्टीकर, 6 झंडे तथा 18,800 रुपए नकद बरामद हुए।
