Mata Chintpurni News : बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की राह, माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा 60 हजार भक्तों का रेला

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 09:26 AM

mata chintpurni news

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

Mata Chintpurni News : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। खराब मौसम और बारिश को दरकिनार करते हुए करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविवार तड़के से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लाइनें मुख्य बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। सुबह से हो रही हल्की बारिश के बीच भी श्रद्धालु घंटों कतारों में भीगते रहे, लेकिन 'जय माता दी' के जयकारों के साथ उनका जोश कम नहीं हुआ। दोपहर बाद मौसम साफ होने से भक्तों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 'सुगम दर्शन' की पास व्यवस्था को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो। पूरे दिन मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!