फ्रांस के इस महल को बनने में लगे थे पूरे 100 साल

Edited By Updated: 17 Mar, 2021 01:44 PM

palace of versailles

फ्रांस में वर्साय Versailles एक भव्य महल है जिसे लुईस चौदहवें के लिए बनाया गया था। इसका काम 1661 में शुरू हुआ तथा एक शताब्दी तक जारी रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
फ्रांस में वर्साय Versailles एक भव्य महल है जिसे लुईस चौदहवें के लिए बनाया गया था। इसका काम 1661 में शुरू हुआ तथा एक शताब्दी तक जारी रहा।

पूर्ण होने पर वर्साय की लम्बाई 500 मीटर थी। इसमें 1300 से अधिक बड़े कमरे थे और इसमें 5000 लोग समा सकते थे।

इसका पहला आर्कीटैक्ट लुईस ली वाड था लेकिन जूल्स हादोंइन मानसार्ट ने 1676 में इसका काम संभाल लिया तथा इसमें दूसरी मंजिल बनाई।

इसकी भीतरी साजसज्जा चाल्र्स ली ब्रन ने की थी। इसका ‘हाल ऑफ मिरर्स’ एक लम्बा हाल है जिसके दोनों तरफ दर्पण लगे हुए हैं।  बहुत खूबसूरती से चित्रित एक छत लुईस चौदहवें की उपलब्धियों को दर्शाती है।

सारे वर्साय में ऊंची छतें तथा बड़े-बड़े दरवाजे सोने से सजाए गए हैं जिनमें सूर्य देवता अपोलो तथा राजा लुईस के भी चिन्ह हैं जिन्हें सूर्य राजा के नाम से जाना जाता है।

पेड़ों की कतारों वाले विशाल बगीचे तथा तालाबों को आंद्रे ली नोत्रे ने 1400 फव्वारों, 400 नई प्रतिमाओं तथा 40 लाख ट्यूलिप्स से सजाया था।

फव्वारा जादुई रूप से ‘स्थिर’ दिखाई देता था जो राजा की प्रकृति के ऊपर ताकत का प्रतीक था।

महल में एक अत्याधुनिक थिएटर है जिसे 1769 में जैक्स-एंगे गैब्रिएल ने डिजाइन किया था।

फ्रांसीसी क्रांति के दौरान 6 अक्तूबर 1789 को भीड़ महल में घुस गई तथा इसकी भीतरी सज्जा को नष्ट कर दिया। इसके पुनर्निर्माण का कार्य 1837 में शुरू हुआ और तब से निरंतर जारी है।

वाशिंगटन डी.सी. के चौड़े रास्तों  को वर्साय की नकल पर एक फ्रांसीसी आर्कीटैक्ट ने बनाया था।

वर्साय के बगीचों को कई बार बड़ा किया गया तथा अब यह 250 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैले हैं। पौधों, फव्वारों तथा मूर्तियों को ज्यामितीय पैटन्र्स में व्यवस्थित किया गया है।

वर्साय संभवत: अब तक का बना सर्वाधिक लागत वाला महल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!