Sanskrit speaking villages in India:  ये हैं भारत के वे स्थान जहां आज भी होती है संस्कृत में बात

Edited By Updated: 22 May, 2025 07:17 AM

places in india where even today people talk in sanskrit

Sanskrit speaking villages in India: भारत सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण देश है। हमारे देश ने दुनिया को जो कई महान चीजें दी हैं, उनके साथ ही संस्कृत भाषा भी सबसे बेहतरीन उपहारों में से एक है। प्राचीन भाषाओं में संस्कृत का विशेष स्थान है जिसने...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sanskrit speaking villages in India: भारत सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण देश है। हमारे देश ने दुनिया को जो कई महान चीजें दी हैं, उनके साथ ही संस्कृत भाषा भी सबसे बेहतरीन उपहारों में से एक है। प्राचीन भाषाओं में संस्कृत का विशेष स्थान है जिसने प्राचीन काल से भारतीय उपमहाद्वीप के साहित्यिक विमर्श को आकार दिया है। हालांकि, कई लोगों को संस्कृत अतीत की भाषा लग सकती है, लेकिन भारत में अभी भी ऐसे स्थान हैं जहां यह सुंदर भाषा न केवल बोली जाती है बल्कि सक्रिय रूप से संरक्षित भी है। इनमें से कुछ स्थलों के बारे में यहां बता रहे हैं :

PunjabKesari Sanskrit speaking villages in India
Baghuwar, Madhya Pradesh बघुवार, मध्य प्रदेश
बघुवार गांव एक छिपा हुआ रत्न है जहां संस्कृत केवल स्कूलों में एक विषय नहीं है बल्कि स्थानीय लोगों द्वारा दैनिक आधार पर बोली जाने वाली भाषा है। यहां के निवासियों ने संस्कृत को अपनी सांस्कृतिक पहचान के हिस्से के रूप में अपनाया है। स्कूल अपने पाठ्यक्रम में संस्कृत को शामिल कर रहे हैं और स्थानीय लोग इस प्राचीन भाषा में दैनिक बातचीत कर रहे हैं।

Kalady, Kerala कलाडी, केरल
कलाडी प्रसिद्ध दार्शनिक आदि शंकराचार्य का जन्मस्थान है, जिन्होंने संस्कृत साहित्य के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह केवल एक तीर्थ स्थल ही नहीं बल्कि संस्कृत विद्वता का स्थान भी है। यहां का आदि शंकर कीर्ति स्तम्भ मंडप संस्कृत अध्ययन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है।

PunjabKesari Sanskrit speaking villages in India

Hosahalli, Karnataka होसहल्ली, कर्नाटक
कर्नाटक के सांस्कृतिक मुकुट का एक और रत्न होसहल्ली गांव संस्कृत के संरक्षण के लिए जाना जाता है। स्थानीय स्कूलों के पाठ्यक्रम में संस्कृत पर जोर दिया गया है जिसमें छात्र न केवल भाषा सीखते हैं बल्कि रोजमर्रा की बातचीत के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

Jhiri, Rajasthan झिरी, राजस्थान
झिरी राजस्थान का एक खूबसूरत गांव है जो एक भाषा के रूप में संस्कृत की परम्परा को संरक्षित करने में कामयाब रहा है। झिरी में स्थानीय सारस्वत ब्राह्मण समुदाय ने यह सुनिश्चित करने के पूरे-पूरे प्रयास किए हैं कि संस्कृत उनके जीवन और पहचान का अभिन्न अंग बनी रहे। गांव के स्कूलों में संस्कृत की शिक्षा प्रमुखता से दी जाती है और निवासी संस्कृत वार्तालाप में संलग्न रहते हैं।

PunjabKesari Sanskrit speaking villages in India
Mattur, Karnataka मत्तूर, कर्नाटक
कर्नाटक में मत्तूर एक छोटा-सा गांव है जो संस्कृत प्रेमियों के लिए एक अनोखा आश्रय स्थल है। भारत के संस्कृत गांव के रूप में भी प्रसिद्ध मत्तूर ने एक ऐसी जगह के रूप में लोकप्रियता हासिल की है जहां संस्कृत केवल स्कूलों में एक आम विषय नहीं है बल्कि दैनिक जीवन में बोली जाने वाली भाषा है। यहां के निवासी संस्कृत में बातचीत करते हैं। संस्कृत के प्रति गांव की प्रतिबद्धता विद्वानों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों को भी आकर्षित करती रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!