PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ के किए दर्शन
Edited By Sarita Thapa,Updated: 30 Apr, 2026 12:59 PM

धानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने वाराणसी में करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह काशीवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मंदिर पहुंचने पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किए गए, जिन्हें उन्होंने स्वीकार करते हुए त्रिशूल लहराया। बुधवार को पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन विशेष माना जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ