Breaking




धन और मन से जुड़ी परेशानियों का अंत करते हैं ये Vastu Tips

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Apr, 2025 07:52 AM

positive vastu tips

Positive vastu tips: वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न होती है। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Positive vastu tips: वास्तु शास्त्र के नियम का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न होती है। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

PunjabKesari Positive vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में गणपति बप्पा की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।

PunjabKesari Positive vastu tips

घर में उत्तर-पूर्व दिशा में सूरज या नदियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय करने से व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन खुशहाल हो सकता है।

Positive vastu tips

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाएं। माना जाता है कि काले घोड़े की नाल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

PunjabKesari Positive vastu tips
वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari Positive vastu tips

वास्तु के अनुसार घर के किसी भी खंड की शक्ति में वृद्धि करने के लिए फूलों का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। ताजे फूलों को घर में सजाएं लेकिन जब यह मुरझाने लगें तो इन्हें फौरन हटा दें। ताजे फूल जीवन का प्रतीक हैं और मुरझाए मृत्यु के सूचक हैं, ये नकारात्मक ऊर्जा छोड़ते हैं। फूलों को शयनकक्ष में रखने की बजाए ड्राइंग रूम में रखना ठीक होगा और सबसे उत्तम होगा इन्हें पूजा घर में सुबह-सवेरे भगवान को अर्पित करें। 

PunjabKesari Positive vastu tips

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!