जून के मध्य से शुरू हो सकती है वैष्णों देवी यात्रा, श्राईन बोर्ड की तरफ़ से हो रही है ये खास तैयारिय

Edited By Updated: 06 Jun, 2020 12:18 PM

preparation start of opening mata vaishno devi temple by shrine board

​​​​​​​लॉकडाउन 1.0 से लेकर अब तक जब अनलॉक 1 की तैयारियां देश भर में शुरू हो चुकी हैं, हम आपको अपनी वेबसाइट के जरिए हर तरह की धार्मिक खबर आप तक पहुंचाते आ रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लॉकडाउन 1.0 से लेकर अब तक जब अनलॉक 1 की तैयारियां देश भर में शुरू हो चुकी हैं, हम आपको अपनी वेबसाइट के जरिए हर तरह की धार्मिक खबर आप तक पहुंचाते आ रहे हैं। इसी बीच आज भी हम आपके लिए हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। जैसे कि सब जानते हैं कोरोना महामारी के तेज़ी से फैलते संक्रमण के चलते 18 मार्च को देवी मां का प्रमुख तीर्थ स्थल वैष्णो देवी भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके बाद माता के भक्त काफी निराश हो गए थे। बता दें माता के भक्तों की इस निराशा के खत्म होने का समय अब आ गया है। जी हां, खबरों की मानें तो श्राईन बोर्ड ने यात्रा शुरू करने की तैयारियां कर दी हैं। जून के मध्य से यात्रा शुरू होने की अटकलें लगाई जा रही है। बताया जा रहा है संचावन पूरे नियमों के साथ इसको लेकर रिहर्सल भी कर रही है। इस दौरान पूरी सतर्कता भी बरती जाएगी।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Mata vaishno devi temple, Sri Vaishno Devi, श्री वैष्णो देवी, कटरा वैष्णी देवी, माता वैष्णो देवी, Starting date of Vaishno Devi Yatra, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth sthal, Prepartion of opening vaishno dham, Unlock 1, Corona Virus
तो वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा हेलीपैड के साथ ही सांझी छत हेलीपैड पर सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के अनुसार 6 फुट की दूरी पर निशान लगा दिए गए हैं। इसके अलावा वैष्णो देवी मंदिर पर भी गेट नंबर 1-3 तक निशान लगा दिए गए हैं। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए निशान लगाए जा रहे है, घोड़े और पालकी वालों के चेकअप किए जा रहे है।

यात्रा मार्ग के और गुफा में भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं, दरवाजों में थर्मल स्कैनर भी लगाए जाने की बात सामने आ रही है।
PunjabKesari, Vaishno Devi, Mata vaishno devi temple, Sri Vaishno Devi, श्री वैष्णो देवी, कटरा वैष्णी देवी, माता वैष्णो देवी, Starting date of Vaishno Devi Yatra, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth sthal, Prepartion of opening vaishno dham, Unlock 1, Corona Virus
बता दें फ्री में मिलने वाले बिस्तर अभी अस्थाई रूप से हटवा दिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण करने को लेकर अभी विचार किया जा रहा है और यात्रियों पर नज़र रखने के लिए जीपीएस व्यवस्था करने की बात भी हो रही है। तो वहीं मंदिर में रंगाई-पुताई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। बता दें शुरूआती कुछ दिनों तक केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर जाने की इजाजत होगी।

PunjabKesari, Vaishno Devi, Mata vaishno devi temple, Sri Vaishno Devi, श्री वैष्णो देवी, कटरा वैष्णी देवी, माता वैष्णो देवी, Starting date of Vaishno Devi Yatra, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Hindu teerth sthal, Prepartion of opening vaishno dham, Unlock 1, Corona Virus
अधिकारिक जानकारी अनुसार कटरा से सांझी छत लाने ले जाने वाली हेलीकॉप्टर कंपनियों ने अपने किराए में 65 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। यानि श्रद्धालुओं को इस साल प्रति सवारी कटरा से सांझी छत ( एकतरफा) किराया 1730 अदा करना पड़ेगा। जिसका मतलब ये हुआ कि प्रति सवारी आने-जाने का किराया 3460 रुपए अदा करना पड़ेगा। जबकि इससे पहले प्रति सवारी एक तरफा किराया 1045 था और दोनों-तरफ का किराया 2090 रुपए प्रति सवारी था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!