Kedarnath Yatra 2026 : 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ, पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 09:16 AM

kedarnath yatra 2026

Kedarnath Yatra 2026 : 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी कड़ी में पैदल मार्ग को सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से इस...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kedarnath Yatra 2026 : 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है। इसी कड़ी में पैदल मार्ग को सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से इस अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें करीब 60 मजदूरों की टीम केदारनाथ पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर सफाई कार्य में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर रास्ता साफ कर रही है, जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की दिशा में बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट तक जमी बर्फ को हटाने में लगी है।

डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्रों में 15 से 18 फीट तक मोटी बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाना आसान नहीं है। इसके बावजूद मजदूर लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह तैयार हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!