Rajput story: राजपूतों की यह बात बनाती है उन्हें खास

Edited By Updated: 28 Apr, 2023 09:45 AM

rajput story

महाराणा प्रताप की सेना में एक बड़ा पराक्रमी योद्धा रघुपति सिंह था। वह छिपकर छापे मारने में बड़ा कुशल था। अकबर उससे बड़ा परेशान रहता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

  Rajput Warrior story: महाराणा प्रताप की सेना में एक बड़ा पराक्रमी योद्धा रघुपति सिंह था। वह छिपकर छापे मारने में बड़ा कुशल था। अकबर उससे बड़ा परेशान रहता। उसे पकड़ने के लिए एक बड़े ईनाम की घोषणा की हुई थी। एक बार रघुपति सिंह का बेटा बीमार पड़ा। वह उसे देखने के लिए भेस बदल कर घर को चला। चित्तौड़ के सभी दरवाजों पर पहरेदार बैठे थे। घर पहुंचने का कोई रास्ता न था। आखिर उसने पकड़े जाने का खतरा उठा कर भी मरणासन्न लड़के का मुंह देखने की ठानी।

PunjabKesari   Rajput Warrior story

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

रघुपति सिंह ने एक पहरेदार के पास जाकर कहा- मेरा नाम रघुपति  सिंह है। मैं अपने मरणासन्न बेटे को देखने आया हूं। इस समय तुम मुझे पकड़ो मत, मैं घर जाकर वापस तुम्हारे पास आ जाऊंगा तब तुम गिरफ्तार कर लेना। पहरेदार उसकी सच्चाई से बड़ा प्रभावित हुआ। उसने घर जाने की इजाजत दे दी। अपने वचनानुसार रघुपति सिंह लौटा और उसी पहरेदार के पास आकर अपने को गिरफ्तार करा दिया।

PunjabKesari   Rajput Warrior story

पहरेदार उसे अकबर के पास ले गया। जिस योद्धा को पकड़ने के लिए इतने दिन से इतने प्रयत्न हो रहे थे और इतना इनाम घोषित था उसे हाथ पकड़कर एक साधारण पहरेदार लिए आ रहा है और वह चुपचाप चला आ रहा है। इस दृश्य को देखकर अकबर स्तब्ध रह गए। उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास न हुआ। उन्होंने पहरेदार से इस अनहोनी बात का कारण पूछा तो उसने सच-सच सब बात कह सुनाई।

PunjabKesari   Rajput Warrior story

अकबर ने पूछा- तुम जब घर चले गए थे तो फिर छिपकर क्यों न भाग गए। पहरेदार के पास आकर अपनी जान जोखिम में क्यों डाली ? रघुपति सिंह ने कहा- राजपूत अपने वचन पर दृढ़ रहते हैं, वे किसी के साथ विश्वासघात करने की अपेक्षा मरना अधिक अच्छा समझते हैं।

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!