Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited By Updated: 03 Jun, 2025 06:59 AM

ram mandir pran pratishtha

अयोध्या के भव्य राम मंदिर परिसर में राम दरबार और अन्य मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस की ए.टी.एस. और एस.टी.एफ. टीमें सोमवार शाम से ही...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (प.स.): अयोध्या के भव्य राम मंदिर परिसर में राम दरबार और अन्य मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस की ए.टी.एस. और एस.टी.एफ. टीमें सोमवार शाम से ही मंदिर परिसर की निगरानी संभाल चुकी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे 3 पालियों में कमांडो की तैनाती के साथ की गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छाया, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था की है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, 5 जून को राम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की मूर्तियों के साथ-साथ 6 अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अनुष्ठानों की शुरूआत सोमवार शाम सरयू तट से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर 4 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें मुख्य प्राण प्रतिष्ठा, सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव और विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम शामिल हैं। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल रामलला के दर्शन के उद्देश्य से ही अयोध्या आएं और अनावश्यक भीड़ से बचें।

गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और इस वर्ष 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ के अवसर पर 3 दिवसीय उत्सव का आयोजन भी किया गया था। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!