Khatu Shyam Ji Mandir Aarti Timing :  भक्तों के लिए बड़ी खबर ! खाटू वाले के दरबार में बदला नियमों का दौर, अब इस समय होगी बाबा की मुख्य आरती

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 01:16 PM

khatu shyam ji mandir aarti timing

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर से बाबा के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए और दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए आरती के Aarti Timings में...

Khatu Shyam Ji Mandir Aarti Timing : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर से बाबा के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए और दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए आरती के Aarti Timings में बदलाव किया है। अब बाबा श्याम की प्रातः श्रृंगार आरती सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि संध्या आरती शाम 6:45 बजे आयोजित की जाएगी।

क्यों बदला गया समय ?
खाटूधाम में प्रतिदिन हजारों और एकादशी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे व्यवस्था बनाने में चुनौती आती है। भक्तों को बाबा के दर्शन आराम से हो सकें और वे आरती का लाभ उठा सकें, इसलिए यह नया टाइम-टेबल लागू किया गया है।

आरती का नया समय 

आरती का नाम
नया समय
मंगला आरती प्रातः 4:30 बजे
श्रृंगार आरती प्रातः 7.30 बजे
भोग आरती दोपहर 12:30 बजे
संध्या आरती शाम 6:45 बजे (सूर्यास्त के अनुसार)
शयन आरती रात्रि 10:00 बजे

भक्तों के लिए विशेष निर्देश
जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सकते, वे मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नए समय के अनुसार लाइव आरती देख सकते हैं। आरती के समय धक्का-मुक्की से बचने के लिए प्रशासन ने कतारों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आरती के समय से कम से कम 30 मिनट पहले कतार में लगें ताकि शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन हो सकें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!