Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Oct, 2025 07:43 AM

Ram Mandir Time: ठंड का मौसम शुरू होते ही अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। अब भक्तों को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। साथ...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ram Mandir Time: ठंड का मौसम शुरू होते ही अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। अब भक्तों को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। साथ ही, दोपहर में आरती और भोग के लिए मंदिर के द्वार एक घंटे के लिए बंद रहेंगे।
New time for Ram temple राम मंदिर का नया समय:
मंगला आरती: सुबह 04:30 बजे
श्रृंगार आरती और दर्शन के लिए प्रवेश: सुबह 6:30 बजे
दर्शन शुरू: सुबह 07:00 बजे
भोग आरती और प्रवेश बंद : दोपहर 12:00 बजे
मंदिर बंद रहेगा: दोपहर 1:00 बजे तक
दोबारा दर्शन शुरू: दोपहर 1:00 बजे
प्रवेश बंद: रात 9:00 बजे
दर्शन समाप्त: रात 9:15 बजे
शयन आरती और कपाट बंद: रात 9:30 बजे
जनवरी से जून तक 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस साल जनवरी से जून के बीच 23 करोड़ से भी ज़्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या आए, जिनमें 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी श्रद्धालु थे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा 2017 से शुरू किए गए 'दीपोत्सव' कार्यक्रम ने अयोध्या के प्रति देश-विदेश में आकर्षण बढ़ाया है, जिससे पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की रुचि भी भगवान श्रीराम की नगरी में बढ़ी है। श्रद्धालुओं की इस बढ़ती संख्या से अयोध्या में रोज़गार के अवसर भी तेजी से बढ़े हैं।