Daily horoscope : आज के राशिफल में जानें, आपका दिन कैसा रहेगा

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 08:29 AM

rashifal in hindi

मेष राशि वालों आज आपको संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। एक साथ कई कामों में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से संबंधित किसी टूर पर जाना पड़ सकता है।

मेष राशि वालों आज आपको संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। एक साथ कई कामों में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से संबंधित किसी टूर पर जाना पड़ सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Tarot Card Rashifal (9th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 9 जुलाई- देख ज़रा तू क्या होता है, प्यार में जब दिल जुड़ जाते हैं

आज का राशिफल 9 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

आज का राशिफल- 9 जुलाई 2026

Aaj Ka Good Luck (9th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

वृष राशि वालों आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। संतान के करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोग आपके साथ जुड़ सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों कारोबार में तेजी आने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कुछ खास मित्रों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। सेहत भी आपकी ठीक रहेगी।

कर्क राशि वाले आज कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें। धन हानि के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। युवा वर्ग किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

सिंह राशि वाले आज काफी प्रसन्न रहेंगे। अचानक आपको व्यापार में धन लाभ हो सकता है। ऑनलाइन कामों में तेजी आएगी। सोशल मीडिया के जरिए नए लोगों से जुड़ेंगे। छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के जोड़ों में दर्द रहता है, सतर्क रहें।

कन्या राशि वालों कारोबार में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी योजनाओं को सफलता मिलेगी। काम को लेकर उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। इस राशि की महिलाओं की थायराइड की समस्या हो सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

तुला राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे। किसी महत्वपूर्ण संस्था से जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। बाहरी खान पान से परहेज करें। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बाॅस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जीवन खुशियां दस्तक देगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज व्यापार संबंधी गतिविधियों में बदलाव करेंगे। नौकरी की तलाश में जुड़े जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा। युवा वर्ग किसी के साथ विवाद में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर राशि वालों आज आर्थिक मामलों को लेकर किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। परिवार में किसी सदस्य के सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। सेहत की बात करें तो आंखों से संबंधी कोई समस्या तंग कर सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। करियर में आपको शानदार मौके मिल सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातकों को भारी मुनाफा होने के योग है। लोगों का आपके प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

मीन राशि वाले आज काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। खेल के क्षेत्र में छात्रों को शानदार सफलता मिलने की संभावना है। माता के साथ घरेलू मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!