Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Jun, 2026 03:09 PM

हर व्यापारी की यही इच्छा होती है कि उसका व्यापार दिन-प्रतिदिन तरक्की करे, ग्राहकों की संख्या बढ़े और धन लाभ के नए रास्ते खुलें। लेकिन कई बार बहुत मेहनत और पूरी लगन के बावजूद व्यापार में लगातार घाटा होने लगता है।
Red Chilli Vastu Tips : हर व्यापारी की यही इच्छा होती है कि उसका व्यापार दिन-प्रतिदिन तरक्की करे, ग्राहकों की संख्या बढ़े और धन लाभ के नए रास्ते खुलें। लेकिन कई बार बहुत मेहनत और पूरी लगन के बावजूद व्यापार में लगातार घाटा होने लगता है। ग्राहक आते-आते रुक जाते हैं, बने हुए सौदे बिगड़ जाते हैं और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई लोग इसे समय का फेर मानते हैं, तो कुछ लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष से जोड़कर देखते हैं। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें व्यापार में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं उपायों में लाल मिर्च से जुड़े कुछ विशेष उपाय भी शामिल हैं। मान्यता है कि लाल मिर्च केवल रसोई का मसाला नहीं, बल्कि नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में भी मदद करती है। कहा जाता है कि इसके कुछ खास उपाय व्यापार में आ रही बाधाओं को कम करने और रुके हुए कार्यों में गति लाने में सहायक हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं लाल मिर्च से जुड़े उपायों के बारे में-
सबसे पहले उपाय उन लोगों के लिए है जिनकी दुकान में ग्राहक तो आते हैं लेकिन बिना कुछ लिए ही चले जाते हैं, तो यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो वास्तु के एक उपाय के अनुसार एक मिट्टी के दीपक में कपूर और दो सूखी लाल मिर्च रखकर जला दें। फिर इसका धुंआ अपनी पूरी दुकान या जहां आप काम करते हैं वहां दिखाएं। माना जाता है कि लाल मिर्च का धुंआ वातावरण को साफ करने में मदद करता है, जिससे वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
दूसरे उपाय के तौर पर बता दें कि अगर आपने किसी को पैसा उधार पर दिया है या फिर किसी के व्यापार में निवेश किया है, लेकिन आपको पैसा वापिस नहीं मिल रहा तो ऐसे में एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और उसमें लाल मिर्च के 21 बीज डालें और फिर सूर्योदय के समय सूर्य देव को उसी जल का अर्घ्य दें। मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को सफलता और मान-सम्मान का कारक माना जाता है, ऐसे में कहा जाता है कि यह उपाय करने से जातक का अटका हुआ पैसा वापस मिल जाता है साथ ही व्यापार में भी तरक्की देखने को मिलती है।

आगे बता दें कि यदि लंबे समय से कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदा पूरा नहीं हो रहा या कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर लाल मिर्च अर्पित करें और अपने कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे मनोबल बढ़ता है और कार्यों में आने वाली रुकावटें कम होने लगती हैं।
यदि किसी भी शुभ काम को करने में बार-बार अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है या फिर व्यापार में कोई भी काम से पहले रूकावटों का सामना करना पड़ रहा है तो घर से निकलने से पहले 5 सूखी लाल मिर्च दहलीज़ पर रख दें और फिर इसके बाद ही घर से बाहर निकलें। माना जाता है कि इससे कामों आ रही अड़चनें दूर होने लगती है और काम भी आराम से पूरे होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ