Sant Eknath Maharaj Story : एक पैसे से शुरू हुआ वैराग्य, करुणा पर खत्म हुई कहानी, संत एकनाथ की अनमोल सीख

Edited By Updated: 28 Dec, 2025 03:36 PM

sant eknath maharaj story

संत एकनाथ बाल्यावस्था में ही अपने गुरु के पास पहुंच गए थे। गुरु ने उन्हें आश्रम के हिसाब-किताब का काम सौंप दिया। एक दिन जब एकनाथ ने हिसाब किया तो एक पैसे की कमी नजर आई। खूब सोचने के बाद आखिरकार उन्हें आधी रात को एक पैसे का हिसाब मिल गया तो उन्होंने...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sant Eknath Maharaj Story :  संत एकनाथ बाल्यावस्था में ही अपने गुरु के पास पहुंच गए थे। गुरु ने उन्हें आश्रम के हिसाब-किताब का काम सौंप दिया। एक दिन जब एकनाथ ने हिसाब किया तो एक पैसे की कमी नजर आई। खूब सोचने के बाद आखिरकार उन्हें आधी रात को एक पैसे का हिसाब मिल गया तो उन्होंने उसी समय अपने गुरु जी को जाकर यह बात बताई।

  Sant Eknath Maharaj Story

इस पर गुरु हंसे फिर बोले, ‘‘बेटा ! एक पैसे की भूल मिलने से तुम इतने प्रसन्न हो और इस संसार के मायाजाल जैसी महाभूल को अपनाए हुए हो। इस पर कभी सोचा है ?’’

यह सुनते ही एकनाथ जी के भीतर वैराग्य जागा और दुनिया के कामकाज से उनका मोहभंग हो गया। उन्होंने उसी समय सब कुछ छोड़ देने का फैसला किया। वह अपने गुरु से दीक्षा लेकर पर्वत पर जाकर तपस्या करने लगे। तपस्या के बाद वह अपनी जन्मभूमि के निकट रहने लगे। पर थोड़े ही समय बाद वह विवाह कर गृह संन्यासी बन गए। एकनाथ ने गुरु के आदेश का पालन किया। विवाह के बाद उनके घर में नित्य कीर्तन होता और अन्न वितरण किया जाता। एक दिन कीर्तन में कुछ चोर आ गए। उन्होंने घर का सभी सामान समेट लिया। फिर उन्होंने देवमूर्ति के आभूषण चुराने का प्रयास किया।

  Sant Eknath Maharaj Story

वहीं एकनाथ ध्यानमग्न बैठे थे। उन्होंने चोरों से कहा, ‘‘तुम्हें इनकी बहुत अधिक आवश्यकता होगी अन्यथा इतनी रात गए भला कोई जोखिम क्यों उठाता ?

 चिंता मत करो। मुझसे जो मदद होगी, मैं करूंगा।”

यह कहते हुए उन्होंने अपनी उंगली की अंगूठी भी उतार कर उन्हें दे दी। यह देख चोर लज्जित हुए। वे संत के चरणों में गिर गए और उन्होंने कभी चोरी न करने का संकल्प लिया। 

  Sant Eknath Maharaj Story
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!