Shardiya Navratri 2025: भक्ति का अनोखा नज़ारा, नवरात्र मेले में भक्तों ने लुटाया प्यार और दान

Edited By Updated: 29 Sep, 2025 09:27 AM

shardiya navratri 2025

नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है। भक्त न केवल मां के दर्शन कर रहे हैं बल्कि दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri: नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ रही है। भक्त न केवल मां के दर्शन कर रहे हैं बल्कि दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। पंचकूला के तीन प्रमुख शक्तिपीठों माता मनसा देवी मंदिर, कालका स्थित काली माता मंदिर और चंडी माता मंदिर में भक्तों ने कुल मिलाकर एक दिन में ही करीब 20 लाख रुपये का चढ़ावा अर्पित किया है। 

मां के दरबार में आस्था और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद, सोना-चांदी और अन्य भेंट अर्पित कर रहे हैं। मंदिर प्रबंध समितियों के अनुसार, केवल एक दिन की आय ने ही नया रिकॉर्ड बना दिया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नवरात्रि में मां का दरबार हर इच्छा पूरी करता है, यही कारण है कि भक्तजन तन-मन-धन से मां को प्रसन्न करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!