Somnath Jyotirlinga Darshan : शिव भक्तों के लिए यादगार दिन, साईं दास स्कूल में सोमानाथ ज्योतिर्लिंग का भव्य दर्शन

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 10:25 AM

somnath jyotirlinga darshan

Somnath Jyotirlinga Darshan : जालंधर सोमवार को शिव के रंग में रंग गया, जब साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन सोमानाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंचें। आर्ट आफ लिविंग और गुरुप्रीत फाउंडेशन ओर से करवाए गए धार्मिक उत्सव में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somnath Jyotirlinga Darshan : जालंधर सोमवार को शिव के रंग में रंग गया, जब साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन सोमानाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंचें। आर्ट आफ लिविंग और गुरुप्रीत फाउंडेशन ओर से करवाए गए धार्मिक उत्सव में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को चार बजे से आठ बजे तक लोगों ने सोमानाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। सुबह आठ बजे ज्योतिर्लिंग शंखनाद करते हुए स्वामी विद्यानंद जी के साथ ग्राउंड में बने भव्य पंडाल में पहुंचे। गौरतलब है कि ये वही ज्योतिर्लिंग हैं जिन्हें 1026 में महमूद गजनी ने तोड़ दिया था। 

गुरु पूजा के साथ सुबह शुरुआत हुई। आर्ट आफ लिविंग के बैंगलोर सैंटर से आए वेदा पंडितों ने रुद्र पूजा पाठ किया। पूजा में रुद्राभिषेक और श्रंगार किया गया। दो घंटे चली पूजा के बाद लोगों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और दोपहर एक बजे विराम दिया गया। सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतों ने शिव महिमा का महत्व बताया। महामंडलेक्श्वर, महंत बंसी दास, बाबा राज किशोर, महंत पवन दास, महंत हरिरामदास जी, जाटाशंकर दास जीत अयोध्या से। योगेश्वर दास जीत, महामंडलेश्वर स्वामीशांता नंद जी, रिशी राज जी, पंडित सूरज भान, महंत मुरली दास , महंत तुलसी दास, केशव दास, महंत मुरारीमल्यव्यास कपाटे, विहिप से योगेश धीर, संजीव कुमार, एस.एस.एस पंजाब और हिंद क्रांति दल से मनोज नन्हा ने संबोधित किया। सर्वहितकारी स्कूल, डी.ए.वी यूनिवर्सिटी, डी.ए.वी और दोआबा कालेज के बच्चे भी दर्शन के लिए पहुंचे। 

शाम चार बजे दोबारा दर्शन लाईन शुरू हुई जो लगातार रात आठ बजे तक जारी रही। शाम छह बजे भी गुरु पूजा के बाद रुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक के बाद फूलों की होली खेली गई। अंशू, सीमा मेहता, रवीश गोयल, देवांश भास्कर, पुलकित और चीना धीर ने सत्संग किया। इस मौके पर कैबिनेट मिनिस्टर महिंदर भगत, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, कैंट हलका इंचार्ज राजविंद्र कौर थियाड़ा, मेयर विनीत धीर, खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया, विधायक बावा हैनरी, आप सीनियर लीडर दिनेश ढल्ल, विधायक परगट सिंह, आप नेता अश्विनी अग्रवाल, बंटू सब्रवाल, विकास मनन और हरीश कुमार मौजूद थे।

गुरुदेव रवि रवि शंकर 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!